फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India decided: Any future act of terror will be Act of War against India and will be responded accordingly

India on Act of War: सरकार का सख्त संदेश, भविष्य में किसी भी आतंकवादी कृत्य को 'युद्ध की कार्रवाई' मानेगा भारत

Sat, 10 May 2025 04:07 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 10 May 2025 04:07 PM IST
सार

पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने कहा है कि भविष्य में कोई भी आतंकी वारदात होने पर उसे देश के खिलाफ 'युद्ध की कार्रवाई' माना जाएगा। बता दें कि इस निर्णय से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान और थल सेना, नौसेना और वायुसेना प्रमुखों के साथ अहम बैठक की। खास बात ये कि बैठक में तीनों सेना प्रमुख और खुद सीडीएस भी युद्धवर्दी में दिखे।

विज्ञापन
India decided: Any future act of terror will be Act of War against India and will be responded accordingly
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तान के साथ लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि देश में भविष्य में किसी भी आतंकवादी कृत्य को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। सरकारी सूत्र ने बताया कि भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि भावी आतंकी वारदातों को युद्ध छेड़ने का प्रयास मानते हुए उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा। बता दें कि भारत इससे पहले भी स्पष्ट संकेत दे चुका है कि वह किसी भी आक्रामक गतिविधि या युद्ध जैसे हालात का सामना करने को तैयार है। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन यानी 8 मई की शाम मीडिया के सामने आईं महिला सैन्य अधिकारी- कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका युद्ध वर्दी में नजर आई थीं। इसके बाद पीएम मोदी के साथ बैठकों में शीर्ष सैन्य अधिकारी- सेना प्रमुख भी कॉम्बैट यूनिफॉर्म में देखे गए।

विज्ञापन


भारत में आतंकवादी हमले की हिमाकत कर रहा पड़ोसी
बता दें कि विगत 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी वारदात के बाद आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने के लिए भारतीय सेना ने बीते सात मई को पाकिस्तानी कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई को पड़ोसी देश ने 'एक्ट ऑफ वॉर' बताया
ऑपरेशन सिंदूर के तहत इस कार्रवाई के बाद तिलमिलाया पाकिस्तान लगातार भारत को उकसाने के प्रयास कर रहा है। आतंकवादियों के खिलाफ भारत की सीमित और नियंत्रित कार्रवाई को पड़ोसी देश ने 'एक्ट ऑफ वॉर' बताया। बीते तीन-चार दिन से पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइलों से भारत की सीमाओं को अशांत करने की हिमाकत कर रहा है। ऐसी हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने अब तक संयम दिखाया है।

India decided: Any future act of terror will be Act of War against India and will be responded accordingly
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सेना प्रमुखों के साथ पीएम मोदी की बैठक, युद्धवर्दी में दिखे अधिकारी - फोटो : ANI

पाकिस्तानी धरती पर आतंकवाद को संरक्षण के खिलाफ भारत ने दिए सख्त संदेश
हालांकि, दहशतगर्दों का पनाहगाह मुल्क- पाकिस्तान जिस तरह भारत के नागरिकों को निशाना बनाने के प्रयास कर रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इससे सख्ती से निपटने के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। आतंकी वारदात को युद्ध की कार्रवाई मानने के बाद देश की सेना दहशतगर्दों को और सख्त जवाब दे सकेगी।

ये भी पढ़ें- PAK सेना और आतंक: अलकायदा से जुड़े थे ISPR चीफ अहमद शरीफ चौधरी के पिता, प्रतिबंधित परमाणु वैज्ञानिक भी रहे

India decided: Any future act of terror will be Act of War against India and will be responded accordingly
पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala

देश की सेना लगातार दे रही माकूल जवाब
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद कहा था कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और नागरिकों को नुकसान न हो, इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है। सैन्य कार्रवाई का मकसद केवल आतंकियों को मिटाना था। हालांकि, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश की संसद में आक्रामक जवाब देने की बात कही थी। पड़ोसी देश की सेना के प्रवक्ताओं ने भी भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए हैं। पाकिस्तान की तरफ से बीते तीन दिनों में जैसी आक्रामक कार्रवाई की गई है, इसके जवाब में भारत ने भी पड़ोसी देश के सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई की।


ये भी पढ़ें- India PAK Conflict LIVE: LOC पर गोलाबारी में आठ जवान जख्मी; भारत ने कहा- अब आतंकी कार्रवाई को मानेंगे युद्ध

India decided: Any future act of terror will be Act of War against India and will be responded accordingly
पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर भारत की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत ने पांच खूंखार आतंकियों को ढेर किया
बता दें कि भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। अब खबर आ रही है कि इसमें भारतीय सशस्त्र बलों ने पांच खूंखार आतंकियों को ढेर कर दिया है। जिन आतंकियों की सूची समने आई है, उसमें मसूद अजहर का भाई और उसके बीवी का भाई भी शामिल है। वह आईसी-814 अपहरण मामले में वांछित था।

India decided: Any future act of terror will be Act of War against India and will be responded accordingly
चार राज्यों के 26 ठिकानों पर पाकिस्तानी ड्रोन, भारत ने इंटरसेप्ट कर नापाक मंसूबे पर पानी फेरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पाकिस्तान ने भारत में 26 स्थानों को निशाना बनाने की हिमाकत की
दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के जवाब में 7 मई को भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से आतंकी लॉन्चपैडों को निशाना बनाकर आतंकवाद पर करारा प्रहार किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने गुरुवार से ही लगातार जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक भारत में 26 स्थानों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए।

संबंधित वीडियो--
India decided: Any future act of terror will be Act of War against India and will be responded accordingly
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed