फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India offered Air India One to canadian PM Trudeau after snag in aircraft

Justin Trudeau: विमान में खराबी के बाद ट्रूडो के लिए भारत ने पेश किया था एयर इंडिया वन, सूत्रों का दावा

Wed, 13 Sep 2023 03:09 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 13 Sep 2023 03:09 AM IST
सार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (51) एयरबस विमान में खराबी आने के बाद जी 20 समिट के बाद बीते दो दिनों से भारत में ही फंसे थे। सोमवार को भारत में फंसे कनाडाई प्रधानमंत्री ने राजधानी के ललित होटल में अपने कमरे में ही रहने का फैसला किया।

विज्ञापन
India offered Air India One to canadian PM Trudeau after snag in aircraft
Canadian PM Justin Trudeau - फोटो : ANI

विस्तार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आखिरकार दिल्ली से कनाडा के लिए रवाना हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कनाडाई पीएम ट्रूडो को एयर इंडिया वन की पेशकश भी कई गई थी लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर बैकअप विमान के इंतजार को तरजीह दी।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (51) एयरबस विमान में खराबी आने के बाद जी 20 समिट के बाद बीते दो दिनों से भारत में ही फंसे थे। सोमवार को भारत में फंसे कनाडाई प्रधानमंत्री ने राजधानी के ललित होटल में अपने कमरे में ही रहने का फैसला किया। कनाडाई पीएम के जिस विमान में खराबी आई थी वह सीसी-150 पोलारिस है, जो कई संशोधित एयरबस ए310-300 में से एक है जिसे कनाडाई सशस्त्र बल अपने वीआईपी के लिए उपयोग करते हैं।
विज्ञापन


तकनीकी समस्या दूर, अब रवाना हुए ट्रूडो
कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रेस सचिव मोहम्मद हुसैन ने बताया है कि विमान की तकनीकी समस्या को हल कर लिया गया है उसे उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई है। उसके बाद कनाडाई प्रतिनिधिमंडल मंगलवार की दोपहर अपने देश के लिए रवाना हो गया। इससे पहले खबर आई थी कि कनाडाई पीएम को भारत से वापस ले जाने के आने वाला वैकल्पिक विमान के भी भारत पहुंचने में देरी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्लेन का इस्तेमाल करते हैं ट्रूडो
वर्तमान में कनाडाई पीएम का जो विमान खराब हुआ है वह सीसी-150 पोलारिस है, जो कई संशोधित एयरबस ए310-300 में से एक है, जिसका उपयोग कनाडाई सशस्त्र बल अपने वीआईपी के परिवहन के लिए करते हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइटों के अनुसार, सीसी-150 पोलारिस की सटीक पंजीकरण संख्या 15001 है और यह 35.8 वर्ष पुराना है। हालांकि इससे भी पुराने विमान राष्ट्राध्यक्ष इस्तेमाल करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के एयर फोर्स वन विमान- जो बोइंग 747 पर आधारित दो वीसी-25ए हैं 36 साल से अधिक पुराने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed