फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India objected on joint statement on Kashmir by Pakistan and Malaysia

पाकिस्तान और मलयेशिया के कश्मीर पर संयुक्त बयान पर भारत ने जताई आपत्ति

Fri, 07 Feb 2020 04:21 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 07 Feb 2020 04:21 AM IST
विज्ञापन
India objected on joint statement on Kashmir by Pakistan and Malaysia
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान और मलयेशिया के संयुक्त बयान में कश्मीर के जिक्र पर कड़ी आपत्ति जताई है। भारत ने कहा कि मलयेशियाई नेतृत्व को तथ्यों पर बेहतर समझ विकसित करनी चाहिए और स्वीकार करना चाहिए कि पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद का केंद्र है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के संबंध में दिए गए बयान को भारत पूरी तरह खारिज करता है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा, ‘हम एक बार फिर मलयेशियाई नेतृत्व से अपील करते हैं कि उसे तथ्यों की बेहतर समझ विकसित करनी चाहिए और स्वीकार करना चाहिए कि पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद का केंद्र बना हुआ है, वह भारत के खिलाफ आतंकवादियों की भर्ती करता है। उन्हें प्रशिक्षण देता है और सीमा पार आतंकवाद को वित्तीय मदद उपलब्ध कराता है।’
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मलयेशियाई यात्रा के समापन के दौरान मलयेशिया और पाकिस्तान की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मलयेशिया के पीएम महातिर बिन मोहम्मद के साथ चर्चा के दौरान कश्मीर मुद्दे को उठाया। खान ने कश्मीर मुद्दे पर बोलने के लिये महातिर बिन-मोहम्मद को धन्यवाद भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed