फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India News and updates Today big info Maharashtra Tamil Nadu Telangana NorthEast South Gujarat

Updates: बंगाल में बारिश से 12 की मौत; रूस-यूक्रेन मानव तस्करी में दो धराए और NIA की चार्जशीट में कई खुलासे

Tue, 07 May 2024 08:59 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 07 May 2024 08:59 PM IST
विज्ञापन
India News and updates Today big info Maharashtra Tamil Nadu Telangana NorthEast South Gujarat
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
बंगाल में भारी बारिश से 12 लोगों की मौत
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि सोमवार रात विभिन्न जिलों में हुई भारी आंधी-बारिश के कारण अलग-अलग जिलों में बारह लोगों की मौत हो गई। सीएम ने मौत पर दुख जताया। एक्स पर उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग मृतकों के परिजनों को राहत और अनुग्रह राशि प्रदान करेगा।  शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं संवेदानाएं प्रकट करती हूं। 
इन जिलों में इतने लोगों की मौत
पूर्व वर्धमान- पांच
पश्चिम मेदिनीपुर- दो
पुरुलिया- दो 
नादिया- तीन

रूस-यूक्रेन मानव तस्करी मामले में सीबीआई ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है
सीबीआई ने भारतीयों को रूस-यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में धकेलने वाले मानव तस्करी नेटवर्क में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों संदिग्धों को मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, सीबीआई ने आरोपियों का खुलाास नहीं किया है। संभावना है कि मामले में गिरफ्तारियां हो सकती हैंं। 
विज्ञापन

एजेंसी ने बताया कि सीबीआई ने ट्रैवल एजेंटों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो भारतीय युवाओं को रूस का लालच दे रहा था लेकिन उनके पासपोर्ट जब्त कर उन्हें रूस-यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में धकेल दिया जाता था। एफआईआर में सीबीआई ने पूरे भारत में फैली 17 वीजा कंसल्टेंसी कंपनियों, उनके मालिकों और एजेंटों को सूचीबद्ध किया है। एजेंसी ने साजिश, धोखाधड़ी और मानव तस्करी के आरोप में मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने तीन नक्सलियों के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र 
एनआईए ने मंगलवार को तीन सीपीआई (माओवादी) सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। उन पर सुरक्षा बलों पर हमला करने, जासूसी करने और प्रतिबंधित संगठन को विस्फोटक सहित अन्य सामान की आपूर्ति करने का आरोप है।  आरोपियों का नाम- कमला और सीपीआई (माओवादी) के फरार सदस्य हिडमा और बड़े चोक्का राव है। 

कर्नाटक में निजी अस्पताल में भीषण आग
कर्नाटक के बंगलूरू के करीब राजनकुंटे में एक निजी अस्पताल में आग लग जाने के बाद यहां भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। बताया गया है कि अस्पताल की तीन मंजिला इमारत में लगी आग मामूली थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग ने कहा कि अस्पताल में आग लगने की सूचना सुबह करीब 9.15 बजे मिली। इसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया।

दमकल विभाग के मुताबिक यह आग 50 बिस्तरों वाले निजी अस्पताल में एक लैब में लगी। हालांकि, आग इमारत की ऊपरी तीन मंजिलों तक नहीं फैली। हालांकि, पूरा अस्पताल घने धुएं से घिर गया। इस घटना की वजह से अस्पताल में भर्ती मरीजों, कर्मचारियों और आगंतुकों में बेचैनी और दहशत फैल गई। अस्पताल में भर्ती कुल 16 मरीजों में से दो आईसीयू में थे। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।

एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने कहा,''सभी मरीजों की हालत स्थिर हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई। घने धुएं के कारण उनमें से कुछ ने बेचैनी और दम घुटने की शिकायत की। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। आग को सुबह 11 बजे तक बुझा लिया गया।" अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता लगाया जा रहा है।

पालघर में 15 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म
महाराष्ट्र के पालघर में सोशल मीडिया पर दोस्त बने दो लोगों ने 15 साल की एक किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की उम्र 20 वर्ष के बीच है। दोनों आरोपियों ने फर्जी नामों का इस्तेमाल किया था। आरोपियों को 9 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

 

केरल में सड़क हादसा
केरल के कासरगोड के मंजेश्वर के पास एंबुलेंस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

दुकान और 18 बाइक जलाने वाले आरोपी रिहा
ठाणे जिले की एक अदालत ने एक दुकान और 18 दोपहिया वाहनों को जलाने वाले दो आरोपियों को रिहा कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष उनके खिलाफ आरोप साबित करने में विफल रहा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जीटी पवार ने शहर के चंदनवाड़ी इलाके के रहने वाले गौरव महेश पालवी (31) और रोशन नारायण दलवी (32) को बरी कर दिया। 23 अप्रैल के आदेश की प्रति सोमवार को उपलब्ध कराई गई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 24 दिसंबर, 2018 की रात को आरोपियों ने दुकान में आग लगा दी थी। और पास खड़ी बाइकों को फूंक दिया था। 

एफएसएसएआई ने अपने अधिकारी को किया निंलबित
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने अपने सहायक निदेशक को हिरासत की तारीख से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूर्व अधिकारी को पांच मई को मुंबई में सीबीआई ने गिरफ्तार किया गया था। एफएसएसएआई ने रिलायबल एनालिटिकल लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड की मान्यता भी रद्द करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है क्योंकि, पूर्व अधिकारी को कंपनी ने रिश्वत दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed