फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India News and updates Maharashtra Tamil Nadu South India Karnataka North East East India news in hindi

Updates: ओडिशा में जनशताब्दी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना; महाराष्ट्र में कार-बाइक की टक्कर में दो की मौत

Thu, 07 Dec 2023 05:15 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 07 Dec 2023 05:15 PM IST
सार

दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
India News and updates Maharashtra Tamil Nadu South India Karnataka North East East India news in hindi
ओडिशा में ट्रेन के नीचे लगी आग। - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के कटक स्टेशन में आज सुबह भुवनेश्वर-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस में छिटपुट आग लगने की घटना सामने आई। दमकल विभाग के कर्मियों ने इस आग पर लगभग तुरंत ही काबू पा लिया। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


कटक के स्टेशन सुपरिटेंडेंट एसके मलिक ने कहा कि ट्रेन स्टेशन पर सुबह 6.32 बजे पहुंची थी। इसमें गड़बड़ी देखी गई, जिसके बाद मैकेनिकल विभाग ने इसे ठीक किया। बाद में ट्रेन को थोड़ा रोककर रवाना किया गया। किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। ट्रेन को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

महाराष्ट्र: टायर फटने से पलटी कार, बाइक भी टकराई, दो की मौत

महाराष्ट्र के सकावर में बुधवार देर शाम मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर टायर फटने के बाद संतुलन खोकर एक कार पलट गई। इस दौरान पीछे से आ रही एक बाइक भी उसी कार में घुस गई, जिससे घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

कर्नाटक में चोरों ने गैस कटर से काटी एटीएम मशीन, कई नोट जलकर खाक

कर्नाटक के बंगलूरू शहर के बाहरी इलाके नेलमंगला में गुरुवार को चोरों के एक गिरोह द्वारा गैस कटर की मदद से एक 'स्वचालित टेलर मशीन' (एटीएम) खोलने के दौरान उसमें रखे कई नोट जलकर राख हो गए। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुंबई से बैंक अधिकारियों ने उस इमारत के मालिक को जांच के लिए बुलाया, जहां एटीएम लगा था। जैसे ही भवन मालिक मौके पर पहुंचे, चोर अपने उपकरण छोड़कर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में अपराध में दो लोगों की संलिप्तता दिखी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करने वाला आरोपी घायल

असम के कोकराझार जिले में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करने वाला हत्या का आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल हो गया। कोकराझार शहर में एक इंजीनियर की हत्या में वह मुख्य आरोपी था। 29 नवंबर को हुई घटना में इंजीनियर की पत्नी भी घायल हुई थी। 

आरोपी को पिछले हफ्ते कूचबिहार से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करने के दौरान पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं रुका। आरोपी के पैर को निशाना बनाते हुए पुलिस ने गोली चला दी। फिलहाल उसे इलाज के लिए आरबी सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed