Updates: तमिलनाडु में भारी बारिश से जलजमाव, असम में चार उग्रवादियों का सरेंडर; पढ़ें देश दुनिया की अहम खबरें
इसी साल अक्तूबर में श्रीलंका ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में तीन अलग-अलग घटनाओं में भारत के 64 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था।
विस्तार
अभी यह साफ नहीं है कि घटना के वक्त फैक्टरी में कितने कर्मचारी मौजूद थे। हालांकि, फैक्टरी के तीन मंजिलों में आग लगने से इसकी एक पूरी यूनिट तबाह हो गई।
#WATCH | Gujarat: A massive fire broke out in a chemical factory in the Sachin Gidc area of Surat. Fire tenders present at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/pz2tzyGJnI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 29, 2023
तमिलनाडु: श्रीलंका की कैद से आजाद हुए मछुआरे चेन्नई पहुंचे
#WATCH | Tamil Nadu | 21 fishermen from Rameswaram, who were released from Sri Lanka, reached Chennai earlier today.
— ANI (@ANI) November 29, 2023
A total of 64 fishermen belonging to Rameswaram and Mandapam were arrested in three separate incidents by the Sri Lankan navy allegedly for cross border fishing… pic.twitter.com/fhlR01FSZ2
Maharashtra मुंबई में सिलेंडर ब्लास्ट से घर ढहा
Mumbai: An incident of a house collapse due to a cylinder blast has been reported in the Chembur area of Mumbai, four people sustained injuries and have been sent to a nearby hospital. 11 people have been rescued safely, so far: BMC pic.twitter.com/kOtWmq1vaT
— ANI (@ANI) November 29, 2023
बंगाल: ट्रक की वैन से टक्कर, चार मजदूरों की मौत
महाराष्ट्र: 44 वर्षीय शख्स ने 25 वर्षीय युवती का गला रेता
पुलिस के मुताबिक, 44 वर्षीय आरोपी पेशे से ड्राइवर है और कालाचौकी इलाके के परशुराम नगर में रहता है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी के एक साल से महिला के साथ प्रेम-संबंध थे। वह महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला उसके प्रस्ताव को ठुकरा रही थी। सोमवार रात दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई और महिला ने कुछ लोगों के सामने उसकी बेइज्जती कर दी। इसके बाद मंगलवार दोपहरआरोपी महिला के घर में घुसा और ब्लेड से उसका गला काट दिया। पुलिस ने बताया कि महिला की चीख-पुकार सुनकर कुछ पड़ोसी उसके घर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकला।
विधायकों का वेतन बढ़ाने वाला विधेयक बंगाल विधानसभा में पारित
इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, मैंने सही तरीकों से वेतन बढ़ाया है। अगर मुझे मौका मिला तो मैं फिर से बढा़ऊंगी। भाजपा ने विधायकों की सैलरी बढ़ाने के फैसले की आलोचना की थी। विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, जिनके पास बहुत पैसा है, वहीं हंगामा कर रहे हैं। ऐसे कई विधायक हैं, जिनके पास करोड़ों की संपत्ति है।
ममता बनर्जी ने सात सितंबर को कहा था कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के विधायकों का वेतन अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है।
उल्फा(आई) के चार उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण
उग्रवादियों के आत्मसमर्पण पर डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि आपने आत्मसमर्पण किया है, बल्कि यह कहे कि आप अभी घर वापस आए हैं। साथ ही उन्होंने कहा पूर्व उग्रवादियों को सरकारी नियम और सुविधाओं के मुताबिक पुनर्वास किया जाएगा।
आत्मसमर्पण करने वाले उल्फा (आई) उग्रवादियों ने थाईलैंड निर्मित दो हथगोले, एक ऑस्ट्रिया निर्मित 9X19 पिस्तौल और 9 मिमी पिस्तौल की 25 गोलियां जमा कराई है।
कराड स्थित हवाई अड्डे का होगा विस्तार, 221 करोड़ रूपये मंजूर
प्रस्ताव के मुताबिक, परियोजना के लिए लगभग 45.82 हेक्टेयर भूमि प्राप्त करने पर 89 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं मौजूदा हवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाने, एप्रन के निर्माण, नेविगेशन, संचार प्रणाली विकसित करने पर 29.73 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा परियोजना प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए 2.9 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण के लिए 20 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए। दावा किया गया कि कराड के आसपास कई पर्यटन क्षेत्र हैं, जिसके कारण उन्हें बढ़ावा मिलेगा।
गैस सिलेंडर फटने से ढह गए पांच घर, आठ लोग घायल; 11 लोगों को बचाया
रिश्वत मामले में CBI ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
विदेश राज्य मंत्री कल से मलयेशिया दौरे पर
असम को पौधरोपण अभियान के लिए मिले नौ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
असम सरकार को सितंबर-अक्तूबर में एक विशाल पौधरोपण अभियान के लिए बुधवार को नौ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स प्रमाणपत्र प्राप्त हुए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राज्य के 'अमृत बृक्ष आंदोलन' के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक स्वप्निल डांगरीकर से प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
अभियान के तहत 17 सितंबर को एक ही दिन में राज्य भर में व्यावसायिक रूप से मूल्यवान वृक्ष प्रजातियों के कुल 1,11,17,781 पौधे लगाए गए। सरमा ने कहा, अमृत बृक्ष आंदोलन केवल जनभागीदारी के कारण सफल हुआ है। नागरिकों और सरकारी पदाधिकारियों दोनों के सामूहिक प्रयासों ने असंभव को संभव में बदल दिया है।
समलैंगिक विवाह पंजीकृत करने वाला नेपाल पहला दक्षिण एशियाई देश बना
नेपाल समलैंगिक शादी को पंजीकृत करने वाला दक्षिण एशिया का पहला देश बन गया है। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने पांच महीने पहले ही समलैंगिक शादी को वैध करार दे दिया था।
ब्लू डायमंड सोसाइटी नामक संस्था के अध्यक्ष संजीब गुरुंग (पिंकी) के अनुसार, 35 साल के ट्रांसजेंडर माया गुरुंग और 27 साल के समलैंगिक सुरेंद्र पांडे ने कानूनी तौर पर शादी की है। उनकी शादी को पश्चिमी नेपाल के लामजंग जिले के डोरडी ग्रामीण नगरपालिका में पंजीकृत किया गया है।
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री के खिलाफ एफआईआर का आदेश
इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को बलूच छात्रों की गुमशुदगी को लेकर कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि वे छात्रों की बरामदगी सुनिश्चित करने में विफल रहे तो कार्यवाहक प्रधान मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
इस दौरान, पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल (एजीपी) मंसूर उस्मान अवान ने अदालत को बताया कि 22 बलूच छात्रों को बरामद कर लिया गया है और वे घर पहुंच गए हैं। लेकिन 28 अभी भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि सभी लापता लोगों को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
मेहुल चोकसी को झटका
भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। कोर्ट ने मेहुल चोकसी को संपत्तियों को मुक्त करने की मांग वाली बैंक की याचिका में हस्तक्षेप करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। मेहुल 13 हजार करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित आरोपी है। फिलहाल, वह फिलहाल बारबाडोस के एंटीगुआ में रह रहा है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह की 1.21 करोड़ की जमीन अटैच
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल, उनकी पत्नी और उनकी ट्रस्ट के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत 1.21 करोड़ रुपये की जमीन अटैच की है। जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, यह जमीन आरबी एजुकेशनल ट्रस्ट (आरबीईटी) की है और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत इसे अटैच करने के लिए एक अनंतिम आदेश जारी किया गया है। ईडी ने कहा कि यह जमीन पीएमएलए के 'अनुसूचित अपराध से संबंधित आपराधिक गतिविधि से उत्पन्न अपराध की आय' थी।
पूर्व सांसद को संघीय जांच एजेंसी ने 7 नवंबर को जम्मू में गिरफ्तार किया था। वह डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सीबीआई की एफआईआर से उपजा है और सिंह की पत्नी कांता अंडोत्रा (आरबीईटी की अध्यक्ष) और जे-के सरकार के पूर्व 'पटवारी' रविंदर सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था। ईडी का दावा है, चौधरी लाल सिंह ने अपनी पत्नी कांता अंडोत्रा के साथ, राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों यानी तत्कालीन पटवारी, तत्कालीन ग्रिदावर, तत्कालीन नायब तहसीलदार और तत्कालीन तहसीलदार के साथ मिलकर 167 कनाल और 15 मरला भूमि (जिसका कब्जे के समय 2011 के सर्कल दर के अनुसार मूल्य 1.21 करोड़ था) हासिल करने के लिए अपने कद और आधिकारिक पद का इस्तेमाल किया। एजेंसी ने दावा किया कि यह भूमि जबरन आरबीईटी के नाम पर हस्तांतरित किया गया।
तमिलनाडु में भारी बारिश से कई जगहों पर जलजमाव
राजधानी चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव हो गया है। इससे यातायात में बाधा आ रहा है। तिरुवल्लूर जिले के पदियानल्लूर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग टोल बूथ पर जलजमाव से यात्रा कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH | Tamil Nadu: Due to heavy rain, severe waterlogging witnessed at the National Highway toll booth in the Padiyanallur area of Thiruvallur district. pic.twitter.com/H71chzF4fd
— ANI (@ANI) November 29, 2023
उल्फा-आई के चार सदस्यों ने किया आत्मसमर्पण
असम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) के चार सदस्यों ने बुधवार को असम पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। राज्य के डीजीपी जीपी सिंह ने कहा कि यह आत्मसमर्पण नहीं, मूल रूप से घर वापसी है। उग्रवादियों के पुनर्वास को लेकर उन्होंने कहा कि समाज की मुख्यधारा से जुड़ने वालों को आत्म-निर्भर बनाया जाना चाहिए। न केवल आत्म-निर्भर बल्कि उन्हें एक ऐसा वातावरण बनाने का मौका दिया जाना चाहिए, जहां वे दूसरों को रोजगार प्रदान करें। उन्हें बेहतर इंसान और आत्म-निर्भर बनाना है। उन्हें पूरा यकीन है कि अगले महीने के भीतर यह हो जाएगा।
#WATCH | Assam: Four cadres of United Liberation Front of Axom-Independent (ULFA-I) surrendered before Assam police. (29.11) pic.twitter.com/YKgOtayILI
— ANI (@ANI) November 29, 2023
केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को सीमा प्रबंधन विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से सौंप दिया। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति तक या अगले आदेश तक अजय भल्ला अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Centre today assigned the additional charge of the post of Secretary, Department of Border Management to Union Home Secretary Ajay Kumar Bhalla, lAS with immediate effect and till the appointment of a regular incumbent or until further orders. pic.twitter.com/PTBenGH9VD
— ANI (@ANI) November 29, 2023
कुकी, जो समुदाय के हजारों लोग बुधवार को मणिपुर के कई जिलों में अलग प्रशासन की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे। चुराचांदपुर में आंदोलनकारियों ने लमका पब्लिक ग्राउंड से डीसी कार्यालय के पास 'वॉल ऑफ रिमेंबरेंस' तक तीन किमी लंबा मार्च निकाला। आंदोलनकंारियों ने उपायुक्त के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन भेजा। आदिवासी एकता समिति (सीओटीयू) के नेतृत्व में कांगपोकपी जिले और मिजोरम-सीमावर्ती फिरजॉल जिले में भी रैलियां निकाली गई। इसी तरह की रैलियां टेंग्नौपाल, सैकुल, जम्पुइटलांग, दिल्ली, अगरतला, बंगलूरू और चेन्नई में भी निकाली गईं।
महाराष्ट्र: 16,180 करोड़ की धोखाधड़ी में दो और गिरफ्तारी
महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने एक पेमेंट गेटवे सेवा प्रदाता प्रणाली में सेंध लगाकर 16,180 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी से जुड़े वित्तीय अपराध के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में अभी तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान अपराध में संलिप्तता का पता चलने के बाद नवी मुंबई के वाशी इलाके से 30 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट और मुंबई के कांदिवली से 35 वर्षीय व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले ठाणे पुलिस ने अपराध में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार किया था।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के मानव अतंरिक्ष उड़ान कार्यक्रम की पूर्व निदेशक वीआर ललितांबिका को फ्रांस और भारत के बीच अंतरिक्ष सहयोग में उनकी भागीदारी के लिए शीर्ष फ्रांसीसी नागरिक सम्मान लीजियन डीऑनर से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार फ्रांस सरकार की ओर से भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी माथो ने दिया।
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में बुधवार को निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों को ले जा रही वैन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, यह हादसा गुराप थाना क्षेत्र के कांगसारी मोड़ पर सुबह के समय हुआ। ये सभी गुराप के सियापुर इलाके के रहने वाले थे। चारों श्रमिकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
भारत में आतंकी हमलों के प्रभाव पर बात करते हुए ब्रिटिश सांसदों ने आतंकवाद से निपटने में भारतीय प्रयासों की सराहना की और शांति व समृद्धि को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया। पड़ोसी देश द्वार आतंकी हमलों के बारे में पूछे जाने पर ब्रिटिश संसद में हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड रैमी रेंजर ने कहा कि उन्हें खुद पर ‘शर्मिंदा’ होना चाहिए और अपनी आने वाली पीढ़ियों पर ध्यान देना चाहिए। लॉर्ड रेंजर लंदन में इंडिया हाउस के गांधी हॉल में 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक समारोह में बात कर रहे थे। पाकिस्तान को लॉर्ड रेंजर ने स्पष्ट संदेश दिया कि आप देश में आतंकवादी पैदा कर रहे हो।
श्रीलंका में भारत अपनी आवास परियोजना के विस्तार के तहत द्वीपीय राष्ट्र के बागान क्षेत्रों में 10,000 और घर बनाएगा। भारतीय उच्चायोग ने भारतीय आवास परियोजना के चरण-4 के तहत श्रीलंका के प्लांटेशन क्षेत्रों में 10,000 घरों के निर्माण के लिए दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके लिए राष्ट्रीय आवास विकास प्राधिकरण (एनएचडीए) और राज्य इंजीनियरिंग निगम (एसईसी) के साथ अलग-अलग समझौते किए गए।
भारतीय मूल के 23 वर्षीय छात्र ओम ब्रह्मभट्ट को न्यूजर्सी में अपने दादा-दादी दिलीप कुमार (72), बिंदु (72) और चाचा यशकुमार ब्रह्मभट्ट (38) की गोली मारकर हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पड़ोसी ने गोली चलने की आवाज सुनी, तब शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों को मृत पाया। ओम कुछ महीने पहले ही न्यूजर्सी आया था।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) ने 2023 के लिए वर्ड ऑफ ईयर चुनने के लिए आठ शब्दों को शॉर्टलिस्ट किया है। ये शब्द सिचुएशनशिप, बेज फ्लैग, डी-इन्फ्लुएंसिंग, सिफ्टी, पैरासोशल, हीटडोम, रिज और प्रोम्प्ट हैं। ओयूपी ने कहा, आठों शब्दों को एक-दूसरे के सामने मतदान के लिए रखा जाएगा।
भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई सशस्त्र बलों ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद 2023 के तहत शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में मल्टी-डोमेन ऑपरेशन में सामरिक अभ्यास किया। सेना ने सोशल मीडिया में यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 81 कर्मियों वाली भारतीय सशस्त्र बल की टुकड़ी हाल ही में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद-23’ के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई। यह अभ्यास 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय दल में गोरखा राइफल्स की एक बटालियन के 60 जवान शामिल हैं।
शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक की उम्र के लोगों के लिए बेरोजगारी दर सितंबर तिमाही में घटकर 6.6 प्रतिशत रह गई। एक साल पहले यह 7.2 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (एनएसओ) के अनुसार, जुलाई-सितंबर में बेरोजगारी इसलिए अधिक थी, क्योंकि कोरोना के प्रतिबंधों का असर दिखा था। आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में मार्च तिमाही में बेरोजगारी दर 6.8 फीसदी थी। अप्रैल-जून में यह 6.6 फीसदी रही थी। दिसंबर तिमाही में यह 7.2 फीसदी रही थी। शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के बीच बेरोजगारी दर जुलाई-सितंबर में घटकर 8.6% हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 9.4 प्रतिशत थी। यह अप्रैल-जून में 9.1 प्रतिशत और जनवरी-मार्च में 9.2 प्रतिशत थी।
भाजपा नेता व गुजरात के पूर्व विधायक सुनील ओजा का बुधवार सुबह दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पार्टी के मुताबिक, ओजा को तड़के दिल का दौरा पड़ा। उन्हें हाल ही में भाजपा की बिहार इकाई का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया था। ओजा 1998 और 2002 में भावनगर (दक्षिण) निर्वाचन क्षेत्र से गुजरात विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।