फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India new COVID cases reports 8318 and 465 deaths in the last 24 hours

देश में कोरोना: संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट, आठ हजार नए केस, 465 लोगों की मौत

Sat, 27 Nov 2021 09:56 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 27 Nov 2021 09:56 AM IST
सार

दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना के नए वैरिएंट ने हड़कंप मच दिया है। भारत में भी इसको लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। हालांकि, देश में कोरोना के नए मामले कम हुए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना से 465 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
India new COVID cases reports 8318 and 465 deaths in the last 24 hours
कोरोना संक्रमण - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट से दुनिया एक बार फिर दहशत में है। ये वैरिएंट तेजी से अपना रूप बदल रहा है। वहीं, भारत भी इसको लेकर चिंतित है। हालांकि, भारत में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के आठ हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जबकि 465 लोगों की जान चली गई है। वहीं, 10 हजार से ज्यादा लोगों को छुट्टी दे दी गई है। शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में कोरोना के 10,549 नए मामले सामने आए और 488 लोगों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय  द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 8,318 नए मामले दर्ज किए हैं। वहीं, 10 हजार 967  मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ अब तक देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ 39 लाख 88 हजार 797 पर पहुंच गया है। देश में कोरोना के 1 लाख 07 हजार 019 एक्टिव केस बचे हुए हैं। कोरोना के कुल तीन करोड़ 45 लाख 63 हजार 749 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 67 हजार 933 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अभी तक  1 अरब 21 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 
विज्ञापन


 
शुक्रवार को 9 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच
आईसीएमआर के अनुसार, अब तक 63 करोड़ 82 लाख 47 हजार 889 सैंपल्स की जांच की जा चुकी हैं, जिसमें 9 लाख 68 हजार 354 सैंपल्स की जांच शुक्रवार को की गई। नए मामले पाए जाने के बाद कुल एक्टिव मामलों में 3 हजार 114केस की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed