फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India, Monaco will meet with the challenge of climate change

भारत, मोनाको जलवायु परिवर्तन की चुनौती से मिलकर निपटेंगे

Wed, 06 Feb 2019 05:41 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 06 Feb 2019 05:41 AM IST
विज्ञापन
India, Monaco will meet with the challenge of climate change

भारत और मोनाको जलवायु परिवर्तन से निपटने और विशेष रूप से नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर मिलकर काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मोनाको के राष्ट्र प्रमुख प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय के साथ मामलों पर बातचीत की। दोनों ने विशेषकर नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र एवं जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर चर्चा की।

विज्ञापन


प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय सप्ताह भर लंबी यात्रा के लिए सोमवार को यहां पहुंचे थे। उन्होंने यहां हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि विशेषकर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर अच्छी वार्ता हुई। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि भारत और मोनाको के बीच 2007 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे, लेकिन दोनों की मित्रता काफी पुरानी है। 
विज्ञापन


कुमार ने बताया कि इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय से मुलाकात की। दोनों देशों ने भारत में निवेश, स्मार्ट सिटी, समुद्री पारिस्थितिकी तंत्रों, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी संपर्क के क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की। प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय 10 फरवरी को स्वदेश रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed