फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Meteorological Department predicts drop in temperature owing to western disturbances north west India

Weather Update: आज से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के आसार, प्रचंड गर्मी से मिल सकती है राहत

Tue, 23 May 2023 04:50 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 23 May 2023 04:50 AM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि उत्तर भारत के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और बंगाल में लू चल सकती है।

विज्ञापन
India Meteorological Department predicts drop in temperature owing to western disturbances north west India
heatwave - फोटो : istock

विस्तार

नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार रात से मौसम बदलेगा। उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन तक बारिश होगी। 24 मई को मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना। 26 मई तक बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी। आईएमडी के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा, ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने से तापमान गिरेगा और हीटवेव की स्थिति कम हो जाएगी। 
विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा भी चिलचिलाती गर्मी की चपेट में हैं और कई स्थानों पर तापमान 44 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा रहा है। अगले दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है। उत्तरी राज्यों में तापमान बढ़ रहा है लेकिन समय-समय पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण राहत मिली है। गर्मी की लहरें आम तौर पर मई और जून के महीने में उत्तरी राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान को प्रभावित करती हैं।
विज्ञापन


दिल्ली का तापमान किया गया 43.7 डिग्री दर्ज
दिल्ली समेत उत्तर भारत में आसमान से आग बरसने लगी है। ज्यादातर जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। सोमवार को दिल्ली का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.7 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार को तापमान 42.9 डिग्री दर्ज हुआ था। तेज गर्म हवा के चलते राजधानी में कुछ जगहों पर लू की स्थिति रही। इसके चलते सुबह 10 बजे के बाद ही घर से निकलना मुश्किल हो गया। यूपी में प्रयागराज का तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि उत्तर भारत के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और बंगाल में लू चल सकती है। उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में रविवार से पारा चढ़ रहा है और धीरे-धीरे 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed