फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India may soon acquire 6 more poseidon 8i aircrafts after confrontation with China

चीन की हर हरकत पर रहेगी भारत की नजर, छह और P-8I एयरक्राफ्ट खरीदने की तैयारी

Sat, 25 Jul 2020 11:46 AM IST
‌डिंपल अलवधी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 25 Jul 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
India may soon acquire 6 more poseidon 8i aircrafts after confrontation with China
P-8i Aircraft - फोटो : social media

चीन के साथ विवाद के मद्देनजर भारत ने डिफेंस डील्स में तेजी शुरू कर दी है। भारत ने अब अमेरिका से छह और पोसाइडन-8I (P-8I) एयरक्राफ्ट खरीदने की तैयारी कर ली है। ये विमान पहले ही भारतीय नेवी इस्तेमाल कर रही है। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, भारत ने करीब 1.8 अरब डॉलर में छह और P-8Is के लिए 'लेटर ऑफ रिक्वेस्ट' जारी कर दिया गया है। सूत्रों के अनसार, यह सौदा पेंटागन के फॉरेन मिलिट्री सेल्स प्रोग्राम के तहत होगा।
विज्ञापन


पोसाइडन-8I एयरक्राफ्ट्स को बोइंग बनाती है। फिलहाल हिंद महासागर के अतिरिक्त इनका इस्तेमाल पूर्व लद्दाख में भी सर्विलांस मिशन के लिए हो रहा है। भारत ने अमेरिका से प्रीडेटर-बी आर्म्ड ड्रोन्स की खरीद को भी फास्ट-ट्रैक किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय नेवी के बेड़े में आठ P-8I एयरक्राफ्ट्स
भारतीय नेवी अपने बेड़े में पहले ही आठ P-8I एयरक्राफ्ट्स को शामिल कर चुकी है। जनवरी 2009 में 2.1 अरब डॉलर में सौदा हुआ था। इसके बाद जुलाई 2016 में 1.1 अरब डॉलर में चार और P-8I एयरक्राफ्ट के लिए सौदा हुआ था। इस साल के अंत तक इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगे। 


2200 किलोमीटर की रेंज तक निशाना 
इसकी रेंज करीब 2200 किलोमीटर है। इसके अलावा यह 490 नॉटिकल माइल्स या 789 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। यह विमान हार्पून ब्लॉक II और हल्के टारपीडो से लैस है। यह अपने साथ 129 सोनोबॉय को ले जा सकता है। सोनोबॉय गहरे पानी में छिपी पनडुब्बियों की टोह लेने में काम आते हैं। इसके अलावा इससे एंटी शिप मिसाइल भी दागी जा सकती है। सीधे शब्दों में कहें तो पनडुब्बियों के लिए यह काल है।

P-8I विमान की ये हैं विशेषताएं
प्रणोदन: दो CFM56-7 इंजन प्रत्येक 27,300 पाउंड थ्रस्ट पैदा करते हैं
लंबाई: 39.47 मीटर
पंख का फैलाव: 37.64 मीटर
ऊंचाई: 12.83 मीटर
अधिकतम टेकऑफ़ वजन: 85,139 किलोग्राम
गति: 490 समुद्री मील (789 किमी / घंटा)
रेंज: 1,200+ समुद्री मील
चालक दल: 9

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed