फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India may need to spend about two billion dollars on first phase of covid19 vaccination

Covid-19: भारत में टीकाकरण के पहले चरण में कितना आएगा खर्च, जानिए सब कुछ

Thu, 17 Dec 2020 12:44 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 17 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
India may need to spend about two billion dollars on first phase of covid19 vaccination
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण के पहले चरण की तैयारी भारत में जोरों पर है। हालांकि, टीकाकरण के पहले चरण के लिए भारत को 103.11 अरब से 132.57 अरब रुपये तक की धनराशि खर्च करनी होगी। गावी वैक्सीन संगठन के अनुमान के अनुसार यह राशि कोवैक्स वैश्विक वैक्सीन शेयरिंग योजना के तहत सहायता मिलने के बाद इतनी है। 

विज्ञापन

अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण वाला देश भारत अगले छह से आठ महीनों में 30 करोड़ लोगों को टीका लगाने की तैयारी में है। एस्ट्राजेनेका, रूस के स्पूतनिक वी, जायडस कैडिला और देसी भारत बायोटेक के टीके लगाए जा सकते हैं। रॉयटर्स की ओर से रिव्यू किए गए डॉक्युमेंट्स में बताया गया है कि विशाल आबादी के टीकाकरण के लिए भारत के सामने फंडिंग की कितनी बड़ी चुनौती है। फ्रंटलाइन वर्कर्स और जोखिम वाले लोगों के टीकाकरण के लिए 60 करोड़ डोज की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन

 

यदि भारत को वैक्सीन के 19-25 करोड़ शॉट्स कोवैक्स फैसिलिटी के तहत मिल जाते हैं तो सरकार को बाकी के डोज पर 1.4 अरब डॉलर (103.11 अरब रुपये) खर्च करने होंगे। मंगलवार से शुरू हुए गावी की तीन दिवसीय बोर्ड मीटिंग के लिए तैयार एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है, जिसे अभी पब्लिश नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यदि भारत को 9.5-12.5 करोड़ डोज मिलते हैं तो सरकार को अतिरिक्त खरीद पर 132.57 अरब रुपये खर्च करने होंगे, जबकि 2020-21 के केंद्रीय बजट में हेल्थकेयर के लिए 10 अरब डॉलर (736.51 अरब रुपये) का प्रावधान किया गया था। स्वास्थ्य या वित्त मंत्रालय की ओर से इसको लेकर पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन और गावी (GAVI) की ओर से चलाए जा रहे कोवैक्स प्लान का उद्देश्य गरीब और मध्यम आमदनी वाले देशों को जांच किट, दवा और वैक्सीन उपलब्ध कराना है। यह जिस फंड के जरिए किया जा रहा है उसे एक्सेस टु कोविड-19 टूल्स एक्सीलेटर नाम दिया गया है, जिसकी स्थापना अप्रैल में की गई थी।

भारत सरकार ने वैक्सीन प्रोग्राम पर होने वाले खर्च को लेकर कोई अनुमान पेश नहीं किया है। हालांकि, उसने कहा है कि पूरी आबादी को कोरोना टीका उपलब्ध कराने के लिए सभी संसाधन लगाए जाएंगे। सरकारों, दवा कंपनियों, दानदाताओं और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के गठबंधन गावी ने कहा कि वह भारत सरकार के साथ सपोर्ट पैकेज को लेकर बातचीत कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed