फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India make eases norms for charter planes

प्राइवेट-चार्टर जेट से विदेश जाना होगा आसान, केंद्र कर रहा नियमों में बदलाव

Fri, 08 Sep 2017 11:04 AM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Fri, 08 Sep 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
India make eases norms for charter planes
चार्टर प्लेन

भारत में प्राइवेट एयरक्राफ्ट्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि चार्टर और प्राइवेट जेट्स को लेकर देश के कई नियम कड़े होने की वजह से उनका उपयोग करने वाले कुछ उलझन भी महसूस करते हैं। सख्त नियमों के चलते इनका उपयोग करने वालों को यात्रा से कई दिनों पहले जरूरी मंजूरियां लेना पड़ता है।

विज्ञापन


कई बार सरकारी छुटि्टयों के चलते संबंधित विभाग बंद रहते हैं जिससे प्राइवेट जेट और चार्टर जेट का इस्तेमाल करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन्हीं परेशानियों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने बीएस भुल्लर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था, जिसने भारत में रजिस्टर्ड चार्टर और निजी विमानों को देश से बाहर उड़ान भरने की मंजूरी देने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


पढ़ेंः- 15 किलो से भारी बैगेज लेकर उड़ान भरने पर 3 गुना ज्यादा देनी होगी फीस
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, एविएशन विभाग ने सुरक्षा और रक्षा मंत्रालय तथा अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह तय किया है कि प्राइवेट और चार्टर जेट विमानों के लिए वाईए नंबर को हटा दिया जाएगा। इससे उन्हें उड़ान भरने में आसानी होगी।

वहीं, बिजनेस एयरक्राफ्ट ऑपरेटर एसोसिएशन (बीएओए) के अध्यक्ष रोहित कपूर ने कहा है कि भारतीय चार्टर उद्योग को इससे काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed