फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India lodge protest with Pak High Commission on the reported incident about Gurudwara Shahidi Asthan in Lahore

पाकिस्तान में गुरुद्वारे को मस्जिद में बदलने की साजिश, भारत ने जताया कड़ा विरोध

Mon, 27 Jul 2020 10:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 27 Jul 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
India lodge protest with Pak High Commission on the reported incident about Gurudwara Shahidi Asthan in Lahore
सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान के लाहौर में भाई तारु सिंह जी के 'शहीदी स्थान' गुरुद्वारा को मस्जिद बताए जाने और इसे मस्जिद में बदलने के प्रयासों को लेकर भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के सामने कड़ी आपत्ति जताई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि लाहौर के नौलखा बाजार में स्थित शहीदी स्थान गुरुद्वारे को लेकर पाकिस्तान ने कथित तौर पर दावा किया है कि यह मस्जिद शहीद गंज का हिस्सा है और इसे मस्जिद में बदलने के प्रयास किए गए।

विज्ञापन

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने इस संबंध में कहा कि गुरुद्वारा शहीदी स्थान एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा है जहां भाई तारु जी ने साल 1745 में बलिदान दिया था। इस स्थान को सिख समुदाय पवित्र मानता है। पाक में घटी इस घटना को भारत में गंभीर चिंता के साथ देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सिख समुदाय के लिए न्याय की आवाज उठ रही है। श्रीवास्तव ने कहा कि भारत इस मामले में पाकिस्तान से तुरंत जांच की मांग करता है।

श्रीवास्तव ने इस बारे में एक सवाल के जवाब में कहा, पाकिस्तान से यह भी कहा गया है कि वह अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की सुरक्षा, हितों के साथ ही उनके धार्मिक अधिकारों और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करे। 


उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा शहीदी स्थान भाई तारु जी एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा है जहां भाई तारु जी ने 1745 में सर्वोच्च बलिदान दिया था।

उन्होंने कहा, गुरुद्वारा श्रद्धा का स्थान है और इसे सिख समुदाय द्वारा पवित्र माना जाता है। इस घटना को भारत में गंभीर चिंता के साथ देखा गया है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सिख समुदाय के लिए न्याय की मांग की जा रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed