फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India launches Global Cooling Prize Competition, aims to reduce power consumption in AC

भारत ने लॉन्च की 'ग्लोबल कूलिंग प्राइज स्पर्धा', एसी में बिजली खपत कम करना है लक्ष्य

Sun, 01 Dec 2019 11:57 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 01 Dec 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
India launches Global Cooling Prize Competition, aims to reduce power consumption in AC
एयर कंडीशनर - फोटो : Social Media

भारत में तेजी से बढ़ रही एयर कंडीशनर की संख्या ग्लोबल वार्मिंग पर बुरा प्रभाव डाल रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वर्तमान में कुल 1.40 करोड़ यूनिट एयर कंडीशनर लगे हुए हैं। साल 2050 तक इनकी संख्या 100 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन


वहीं दुनिया भर में वर्तमान में 120 करोड़ एसी काम कर रहे हैं। 2050 तक इनकी संख्या 450 करोड़ हो जाएगी। माना जा रहा है कि इनकी संख्या बढ़ने से धरती के तापमान में भी वृद्धि होगी। जिसका मानव सहित दूसरे जीव-जन्तुओं पर बुरा असर पड़ेगा। 
विज्ञापन


धरती की 10 फीसदी बिजली की खपत करते हैं एयर कंडीशनर
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार धरती पर उत्पादित कुल बिजली का 10 फीसदी केवल एयर कंडीशनर खपत कर जाते हैं। क्योंकि वर्तमान में उपयोग की जाने वाली एयर कंडीशनर का मॉडल करीब 100 साल पहले बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार की ग्लोबल कूलिंग प्राइज स्पर्धा
देश में तेजी से बढ़ते एयर कंडीशनर की संख्या को देखते हुए भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्लोबल कूलिंग प्राइज स्पर्धा लॉन्च की है। इस प्रतियोगिता का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अमेरिका के रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर की है।

इस प्रतियोगिता के शुरुआती दौर में 95 देशों के 2100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसके बाद आठ टीमों को शार्टलिस्ट किया गया। जिसमें भारत की तीन, अमेरिका की तीन, चीन और ब्रिटेन की एक-एक टीम शामिल है। इनमें से प्रत्येक टीम को नए एसी का प्रोटोटाइप बनाने के लिए दो लाख डॉलर की राशि दी गई है।


नवंबर 2020 में होगी विजेता की घोषणा
इन सभी प्रोटोटाइप्स का परीक्षण साल 2020 में गर्मी के मौसम में दिल्ली में 60 दिनों तक किया जाएगा। जो भी टीम इस प्रतियोगिता की विजेता बनेगी उसे 10 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed