फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India jumps to 55th place in ICAO Aviation Safety Oversight Ranking Economy not at odds with ecology says Puri

Aviation Safety: विमानन सुरक्षा रैंकिंग में भारत 112वें से 55वें स्थान पर पहुंचा, आंकड़ों में महत्वपूर्ण सुधार

Sat, 11 Feb 2023 06:57 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 11 Feb 2023 06:57 AM IST
सार

नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, अंतिम रिपोर्ट के बाद भारत की सुरक्षा निरीक्षण क्षमता रैंकिंग 112 से 55 पर आ गई है।

विज्ञापन
India jumps to 55th place in ICAO Aviation Safety Oversight Ranking Economy not at odds with ecology says Puri
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

विमानन सुरक्षा निरीक्षण रैंकिंग में भारत ने बड़ी छलांग लगाई है और पहले के 112वें स्थान से सीधे 55वें स्थान पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) के समन्वित सत्यापन अभियान के तहत देश के आंकड़ों में महत्वपूर्ण सुधार आया है।
विज्ञापन


आईसीएओ के यनिवर्सल सेफ्टी ओवरसाइट ऑडिट प्रोग्राम (यूएसओएपी) के सतत निगरानी दृष्टिकोण के तहत, भारत में 9 से 16 नवंबर, 2022 तक आईसीएओ समन्वित सत्यापन अभियान शुरू किया गया था। नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, अंतिम रिपोर्ट के बाद भारत की सुरक्षा निरीक्षण क्षमता रैंकिंग 112 से 55 पर आ गई है।
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी एक दूसरे से अलग नहीं...
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि भारत इस समय वैश्विक दक्षिण की आकांक्षाओं का समर्थन करने की विशिष्ट स्थिति में है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने कहा कि भारत यह दिखा रहा है कि अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी एक-दूसरे से अलग नहीं हैं, बल्कि वास्तव में, वे बुनियादी रूप से आपस में जुड़े हुए हैं। पुरी शुक्रवार को बंगलुरु में भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह की पहली बैठक को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्य समूह लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) आंदोलन के मूल सिद्धांतों को अपनाने और वैश्विक स्तर पर सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने में जी-20 देशों के लिए उत्प्रेरक हो सकता है। केंद्रीय मंत्री ने जी-20 देशों, अतिथि देशों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों आदि का बैठक में स्वागत किया। पुरी ने भूकंप की त्रासदी से दुख और संकट झेल रहे तुर्किये के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत, तुर्किये की पीड़ा समझ सकता है और वह हर संभव मानवीय एवं चिकित्सा सहयोग जारी रखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed