फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India joins Djibouti Code of Conduct as observer will cooperate in security in Indian Ocean Hind Mahasagar

भारत पर्यवेक्षक के तौर पर जिबूती आचार संहिता में हुआ शामिल, हिंद महासागर की सुरक्षा में करेगा सहयोग

Thu, 17 Sep 2020 05:18 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 17 Sep 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
India joins Djibouti Code of Conduct as observer will cooperate in security in Indian Ocean Hind Mahasagar
विदेश मंत्रालय - फोटो : एएनआई

भारत पर्यवेक्षक के तौर पर जिबूती कोड ऑफ कंडक्ट (आचार संहिता) में शामिल हो गया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया, 26 अगस्त को हुई जिबूती आचार संहिता/ जेद्दा संशोधन (डीसीओसी/जेए) की वर्चुअल बैठक के बाद पर्यवेक्षक के तौर पर भारत ने इसमें शामिल होने का फैसला किया। डीसीओसी/जेए हिंद महासागर क्षेत्र, अफ्रीका का पूर्वी तट, अदन की खाड़ी, लाल सागर के 18 सदस्य देशों का समूह है।

विज्ञापन


हिंद महासागर में सुरक्षा बढ़ाने में करेगा सहयोग
जापान, नॉर्वे, ब्रिटेन और अमेरिका के बाद अब भारत भी पर्यवेक्षक के तौर पर इसका हिस्सा होगा। डीसीओसी/जेए की स्थापना जनवरी, 2009 में हुई थी। इसका मकसद हिंद महासागर क्षेत्र, अदन की खाड़ी और लाल सागर में जहाजों के खिलाफ समुद्री डकैती और सशस्त्र डकैती का दमन करना है। पर्यवेक्षक के तौर पर भारत डीसीओसी/जेए के सदस्य देशों के साथ मिलकर हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने में सहयोग देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed