{"_id":"5992296b4f1c1b94758b45e7","slug":"india-japanese-group-will-make-memorial-of-netaji-in-nikko","type":"story","status":"publish","title_hn":"निक्को में ‘नेताजी’ का स्मारक बनाएगा भारत-जापानी समूह, पीएम मोदी से की अपील ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
निक्को में ‘नेताजी’ का स्मारक बनाएगा भारत-जापानी समूह, पीएम मोदी से की अपील
एजेंसी/भाषा
Updated Tue, 15 Aug 2017 04:21 AM IST
विज्ञापन
Netaji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और जापान के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने आज कहा कि जापानी शहर निक्को में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्मारक का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
‘इंडो जापान फाउंडेशन’ के संस्थापक और न्यासी बालासाहेब देशमुख ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमें निक्को शहर में एक किसान ने दो एकड़ जमीन दी है। हमने नेताजी का एक भव्य स्मारक बनाने की योजना बनाई है क्योंकि जापान नेताजी की कर्म भूमि था।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक और स्मारक का निर्माण उन 53 लाख सिपाहियों की याद में कराया जाएगा जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध में अपनी जान गंवाई थी। उन्होंने आगे कहा कि एक ओर मेमोरियल उन करोड़ लोगों के लिए भी बनवाया जाएगा जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में अपनी जान गंवाई थी।
विज्ञापन
देशमुख ने पीएम मोदी से अपील की है कि वे टोकयो से नेताजी की अस्थियां वापस मंगाए। नेताजी की अस्थियां टोकयो के रेंकोजी मंदिर में रखी हुई है। देशमुख ने दावा किया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के बारे में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री पियुष गोयल को बताया है और वे उन्हें सहयोग देने के लिए सहमत हो गए हैं।