{"_id":"64e78dec91e252ed020d6ed3","slug":"india-japan-hold-second-deputy-nsa-level-strategic-dialogue-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Japan: भारत-जापान के बीच दूसरी डिप्टी एनएसए स्तर की रणनीतिक वार्ता हुई, रक्षा संबंधों पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Japan: भारत-जापान के बीच दूसरी डिप्टी एनएसए स्तर की रणनीतिक वार्ता हुई, रक्षा संबंधों पर हुई चर्चा
Thu, 24 Aug 2023 10:35 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:35 PM IST
सार
भारत और जापान ने गुरुवार को अपनी दूसरी डिप्टी एनएसए-स्तरीय रणनीतिक वार्ता आयोजित की और इस बैठक में रक्षा, आर्थिक सुरक्षा और महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और जापान ने गुरुवार को अपनी दूसरी डिप्टी एनएसए-स्तरीय रणनीतिक वार्ता आयोजित की और इस बैठक में रक्षा, आर्थिक सुरक्षा और महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
उप एनएसए विक्रम मिसरी और जापान के उप महासचिव केइची इचिकावा ने दूसरे भारत-जापान उप एनएसए रणनीतिक संवाद की सह-अध्यक्षता की। सूत्रों ने बताया कि जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें रक्षा, आर्थिक सुरक्षा और महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाना शामिल है। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी बातचीत की।
विज्ञापन
22 और 23 अगस्त को मिस्री दक्षिण कोरिया के दौरे पर थे। मिसरी ने सियोल में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चो ताए-यंग से मुलाकात की थी और रक्षा सहयोग, आर्थिक सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन और महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों पर चर्चा की थी।
विज्ञापन
मिसरी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रथम उप निदेशक किम ताए-ह्यो से भी मुलाकात की थी। उन्होंने रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी, आर्थिक सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन, भारत में कोरियाई निवेश बढ़ाने और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मुद्दों सहित कई द्विपक्षीय क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।