फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India issues revised guidelines for international travellers in view of Omicron variant COVID19

ओमिक्रॉन वैरिएंट से सावधान: केंद्र की नई ट्रेवल एडवाइजरी जारी, 'जोखिम' देशों से लौटे यात्रियों की एयरपोर्ट पर होगी कोविड जांच

Mon, 29 Nov 2021 01:29 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 29 Nov 2021 01:29 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मिलने से दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। सभी देश अफ्रीकी देशों की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं, भारत ने भी विदेश से आने वाले लोगों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।

विज्ञापन
India issues revised guidelines for international travellers in view of Omicron variant COVID19
कोरोना का नया वैरिएंट खतरनाक - फोटो : self

विस्तार

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 10 हजार से भले ही कम आ रहे हो, लेकिन कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से दुनिया के अन्य देशों समेत भारत भी चिंतित है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के मद्देनजर भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आज नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के मुताबिक, 'एट रिस्क' यानी जोखिम वाले देशों से आने वाले विदेश यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही कोविड-19 टेस्ट से गुजरना होगा। इस दौरान कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लिए लोगों को भी टेस्टिंग कराना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



नई गाइडलाइन्स की प्रमुख बातें

'एट रिस्क' यानी जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही कोरोना जांच कराना होगा।

 विदेश जाने वाले यात्रियों को 72 घंटे पहले किए गए आरटीपी-सीआर टेस्ट की रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा।

संक्रमित पाए जाने वाले यात्रियों को आइसोलेट किया जाएगा, सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी होगी।

निगेटिव रिपोर्ट आने पर यात्री घर तो जा सकते हैं, लेकिन एक सप्ताह तक उन्हें क्वारंटीन रहना पड़ेगा। इसके बाद  8वें दिन फिर टेस्ट होगा और अगले 7 दिन उन्हें सेल्फ मॉनीटिरिंग करनी होगी।

ओमिक्रॉन के खतरे की श्रेणी से जिन देशों को बाहर रखा गया है, वहां से आने वाले यात्रियों में 5 फीसदी की टेस्टिंग जरूर की जाएगी।

राज्य भी विदेशों से आने वाले यात्रियों की निगरानी करें, टेस्टिंग बढ़ाएं और कोरोना हॉटस्पॉट की भी निगरानी करें। 


दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटा युवक निकला कोविड पॉजिटिव
महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंबई में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा पैदा हो गया है। दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली होते हुए मुंबई लौटे एक युवक का कोविड-19 टेस्ट रविवार को पॉजिटिव पाया गया। प्रशासन ने युवक को आइसोलेट करते हुए उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया है ताकि ओमिक्रॉन वैरिएंट होने या नहीं होने की पुष्टि हो सके। वहीं, ठाणे में कोरोना विस्फोट हुआ है। ठाणे के एक वृद्धाश्रम में 55 बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी बुजुर्गों को कोरोना के दोनों खुराकें लग चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed