फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India is ready for forein secretary talk with Pakistan on a condition 

विदेश सचिव पाकिस्तान जाने को तैयार, पर सिर्फ आतंक पर बातचीत की शर्त

Wed, 17 Aug 2016 05:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 17 Aug 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
India is ready for forein secretary talk with Pakistan on a condition 
एस जयशंकर

पाकिस्तान की ओर से भेजे गए विदेश सचिव स्तरीय वार्ता के प्रस्ताव पर भारत सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है। विदेश सचिव एस जयशंकर ने पाकिस्तान की ओर से मिले न्योत के जवाब में स्पष्ट किया कि वह इस्लामाबाद आने के लिए तैयार हैं, लेकिन बातचीत का मुद्दा कश्मीर नहीं, सीमा पर आतंकवाद होगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज चौधरी ने सोमवार को इस्लामाबाद में भारत के हाई कमिश्नर गौतम बंबेवाला को बुलाकर विदेश सचिव एस जयशंकर के लिए एक चिट्ठी दी थी। इस चिट्ठी में जयशंकर को इस्लामाबाद आकर जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर बात करने का न्योता दिया गया था। यही बयान विदेश मामलों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने भी दिया था।  हालांकि, यह न्योता ऐसे समय पर दिया गया है, जब भारत यह साफ कर चुका है कि कश्मीर पर पाकिस्तान से कोई बात नहीं होगी। 

विज्ञापन

जेटली नहीं करेंगे सार्क सम्मेलन में शि‍रकत

India is ready for forein secretary talk with Pakistan on a condition 
जेटली ने जताई उम्मीद - फोटो : Getty

वित्त मंत्री अरुण जेटली इस्लामाबाद में आयोजित होने वाले सार्क सम्मलेन में हिस्सा लेने से पहले ही इनकार कर चुके हैं। स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बलूचिस्तान का जिक्र करके पाकिस्तान को बड़ा कूटनीतिक झटका दिया है। 

राजनाथ ने सुनाई थी खरी-खरी 

India is ready for forein secretary talk with Pakistan on a condition 
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अगस्त में इस्लामाबाद में आयोजित सार्क सम्मेलन में शि‍रकत की थी। उन्होंने अपने भाषण में आतंकवाद पर पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई थी और वहां से बिना भोजन किए लौट आए थे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वदलीय बैठक में साफ शब्दों में कहा था कि पाकिस्तान से अब जब भी बात होगी तो वह कश्मीर नहीं, बल्कि पीओके यानी पाक अधि‍कृत कश्मीर को लेकर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed