{"_id":"68dbdf56d1378df04907d18e","slug":"india-is-new-builder-of-world-we-want-you-to-build-our-regions-israeli-ambassador-reuven-azar-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: 'भारत विश्व का नया निर्माता...हमारे क्षेत्र का निर्माण करें', गाजा में विकास को लेकर बोले इस्राइली दूत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Israel: 'भारत विश्व का नया निर्माता...हमारे क्षेत्र का निर्माण करें', गाजा में विकास को लेकर बोले इस्राइली दूत
Tue, 30 Sep 2025 07:24 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Tue, 30 Sep 2025 07:24 PM IST
सार
इस्राइली दूत रुएवन अजार ने कहा कि भारत विश्व का नया निर्माता है और गाजा जैसे क्षेत्रों के निर्माण में भी शामिल हो सकता है। सोमवार को ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात के बाद गाजा युद्ध समाप्त होने का एलान हो गया और सभी बंधक रिहाई बात बनी है। हालांकि हमास ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
इस्राइली राजदूत- रुवेन अजार
- फोटो : ANI
विस्तार
गाजा शांति योजना के तहत भारत को मध्य-पूर्व में विकास और पुनर्निर्माण कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। इस्राइल के राजदूत रुवेन अजार ने मंगलवार को कहा कि भारत ने इस क्षेत्र में शांति स्थापना के लिए सकारात्मक भूमिका निभाई है और इसी वजह से नई दिल्ली को गाजा में आर्थिक और निर्माण गतिविधियों में शामिल होने का स्वागत किया जाएगा।
इस्राइल के राजदूत ने कहा कि भारत गाजा और इस्राइल में विकास और निर्माण परियोजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का नया निर्माता है। जैसे आप भारत का निर्माण कर रहे हैं, वैसे ही हम चाहते हैं कि आप हमारे क्षेत्रों का निर्माण करें। इसके साथ ही अजार ने भारत की मध्य-पूर्व में शांति और विकास में सक्रिय भूमिका की सराहना की।
ये भी पढ़ें- साल 2023 में देश में महिलाओं के खिलाफ 4.5 लाख अपराध दर्ज हुए, इन राज्यों में हालात ज्यादा खराब
विज्ञापन
अधिकारिक और अनौपचारिक जानकारी
राजदूत ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि भारत को शांति योजना के अंतिम रूप से पहले औपचारिक रूप से जानकारी दी गई थी या नहीं, लेकिन कई देशों को अनौपचारिक रूप से सूचित किया गया था। उन्होंने कहा कि भारत की भागीदारी से आर्थिक और सामाजिक विकास में मदद मिलेगी और इससे क्षेत्रीय स्थिरता को भी बल मिलेगा।
ये भी पढ़ें- 'आतंकवाद के खिलाफ हमारी सोच एक, भारत हमें प्रेरित करता है', इस्राइली राजदूत का बयान
सऊदी अरब और पाकिस्तान पर टिप्पणी
अजार ने हाल ही में सऊदी अरब द्वारा पाकिस्तान के साथ किए गए रक्षा समझौते पर कहा कि यह गल्फ देश का संप्रभु निर्णय है। उनका कहना था कि यह पूरी तरह से उनका निर्णय है कि वे देश की रक्षा कैसे करें। इसका इस्राइल से कोई लेना-देना नहीं है। इसके साथ ही अजार ने भारत और इस्राइल के मधुर संबंधों को रेखांकित किया और कहा कि दोनों देश सुरक्षा, आर्थिक और तकनीकी सहयोग में और बढ़ सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत की भागीदारी से गाजा में स्थायी शांति और समृद्धि स्थापित होगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन