फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India is important partner of Canada: PM Justin Trudeau

India-Canada: 'कुछ लोगों की हरकतें कनाडा का प्रतिनिधित्व नहीं करती', खालिस्तानियों के मुद्दे पर बोले ट्रूडो

Sun, 10 Sep 2023 09:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 10 Sep 2023 09:00 PM IST
सार

India-Canada: पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर उनके कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि खालिस्तानी आतंकवाद और विदेशी दखल के मुद्दे पर बात हुई। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की हरकतें पूरे समुदाय या कनाडा का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं। 

विज्ञापन
India is important partner of Canada: PM Justin Trudeau
Justin Trudeu, Narendra Modi - फोटो : ANI

विस्तार

भारत की मेजबानी में दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन का समापन हो चुका है। दूसरे दिन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक तस्वीर भी साझा की। वहीं, मुलाकात को लेकर कनाडा के पीएम ट्रूडो ने कहा कि खालिस्तानी आतंकवाद और विदेशी दखल के मुद्दे पर बात हुई। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों की हरकतें पूरे समुदाय या कनाडा का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं। 

विज्ञापन

 

उन्होंने यह भी कहा कि खालिस्तानी आतंकवाद और विदेशी दखल के मुद्दे पर उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले भी कई बार बात हुई है। ओटावा हमेशा अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा करेगा और हिंसा को रोकने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि कुछ लोगों की हरकतें पूरे समुदाय या कनाडा का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रूडो ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी के साथ चर्चा के दौरान खालिस्तानी आतंकवाद और विदेशी दखल का मुद्दा उठा था। पिछले कुछ वर्षों में पीएम मोदी के साथ हमने इन दोनों मुद्दों पर कई बार बातचीत की है। कनाडा हमेशा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, अंतरात्मा की आजादी और शांतिपूर्ण विरोध की स्वतंत्रता का बचाव करेगा।
 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही कहा कि हम हिंसा को रोकने और नफरत को नकारने के लिए हमेशा मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि समुदाय के मुद्दे पर, यह याद रखना जरूरी है कि कुछ लोगों की हरकतें पूरे समुदाय या कनाडा का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं। 

उन्होंने आगे कहा, इसका दूसरा पहलू यह है कि हमने कानून के शासन का सम्मान करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला और हमने विदेशी हस्तक्षेप के बारे में भी बात की। कनाडा में अक्सर खालिस्तानियों के प्रदर्शन से लेकर भारत विरोधी पोस्टर लगाए जाने की खबरें आती रहती हैं।

बैठक में पीएम मोदी ने क्या कहा
वहीं, बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात बात पर जोर दिया कि भारत-कनाडा संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन के प्रति सम्मान और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने कनाडा में चरमपंथी तत्वों की भारत विरोधी गतिविधियों के जारी रहने के बारे में हमारी गहरी चिंताओं से अवगत कराया। वे अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे हैं और भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भड़का रहे हैं, डिप्लोमेटिक परिसरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और कनाडा और उनके पूजा स्थलों में भारतीय समुदाय को धमकी दे रहे हैं।'
 

बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कहा कि संगठित अपराध, ड्रग सिंडिकेट और मानव तस्करी के साथ ऐसी ताकतों का गठजोड़ कनाडा के लिए भी चिंता का विषय होना चाहिए। दोनों देशों के लिए ऐसे खतरों से निपटने में सहयोग करना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed