फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India is home to world's fourth highest number of billionaires with Mukesh Ambani leading the club

भारत में लगी अरबपतियों की सेंचुरी

Wed, 22 Mar 2017 06:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह Updated Wed, 22 Mar 2017 06:48 AM IST
विज्ञापन
India is home to world's fourth highest number of billionaires with Mukesh Ambani leading the club
देश में अमीरों की संपत्ति किस कदर बढ़ रही है। इसकी पुष्टि फोर्ब्स पत्रिका की ताजा सूची से हुई है। इसके मुताबिक, भारत में अरबपतियों की संख्या 100 पहुंच गई है। यही नहीं, अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत दुनिया का चौथा बड़ा देश बन गया है। फोर्ब्स की ‘दुनिया के अरबपति’ 2017 में कुल 2,043 अरबपति शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 7,670 अरब डॉलर होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


एक साल पहले के मुकाबले इन अरबपतियों की संपत्ति में 18 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि हुई है। पत्रिका के अनुसार, भारत में 101 अरबपति हैं। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत सबसे ज्यादा है। अमेरिका में सबसे अधिक 565 अरबपति हैं। एक साल पहले अमेरिका में अरबपतियों की संख्या 540 थी। वहीं, चीन में 319, जर्मनी में 114 अरबपति हैं।
विज्ञापन


दुनिया में सबसे रईस बिल गेट्स
सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स लगातार चौथे साल सबसे शीर्ष पर हैं। पिछले 23 सालों के दौरान 18 साल वह दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति रहे हैं। गेट्स की संपत्ति 86 अरब डॉलर है, पिछले साल उनकी संपत्ति 75 अरब डॉलर थी। उनके बाद बर्कशायर हैथवे के प्रमुख वारेन बफे का स्थान है। उनकी संपत्ति 75.6 अरब डॉलर आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मूल के 20 लोगों को भी जगह 
दुनिया के विभिन्न देशों में भारतीय मूल के करीब 20 लोग हैं जिन्हें इस सूची में स्थान मिला है। सबसे ऊपर ब्रिटेन में बसे भारतीय मूल के हिन्दुजा बंधु हैं। इनका 64वां स्थान है और संपत्ति 15.4 अरब डॉलर है। इसके अलावा भारत में जन्मे पलोंजी मिस्त्री 77 वें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 14.3 अरब डॉलर आंकी गई है। 

चार भारतीय महिलाएं भी अरबपति
सूची में चार भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें सबसे ऊपर सावित्री जिंदल हैं। 5.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वह अरबपतियों की सूची में 303वें स्थान पर हैं। गोदरेज समूह की स्मिता कृष्णा गोदरेज 814वें स्थान पर और बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ 973वें स्थान पर हैं। यूएसवी इंडिया की चेयरपर्सन लीना तिवारी अरबपतियों की सूची में 1,030 वें स्थान पर हैं।

टॉप 10 अरबपति भारतीय
क्रम    नाम                               संपत्ति                            व्यवसाय
1. मुकेश अंबानी                    23.2 अरब डॉलर             चेयरमैन, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
2. लक्ष्मी निवास मित्तल           16.4 अरब डॉलर             चेयरमैन, आर्सिलर मित्तल
3. अजीम प्रेमजी                    14.9 अरब डॉलर            चेयरमैन, विप्रो लिमिटेड
4. दिलीप सांघवी                   13.7 अरब डॉलर             को फाउंडर, सन फार्मास्युटिकल
5. शिव नदार                        12.3 अरब डॉलर             चेयरमैन, एचसीएल
6. कुमार मंगलम बिड़ला          9.5 अरब डॉलर               चेयरमैन, आदित्य बिड़ला ग्रुप
7. सायरस एस. पूनावाला         8.1 अरब डॉलर              चेयरमैन, पूनावाला ग्रुप
8. उदय कोटक                      8 अरब डॉलर                 मैनेजिंग डायरेक्टर, कोटक महिंद्रा बैंक

9. सुनील भारती मित्तल           7.5 अरब डॉलर                चेयरमैन, भारती इंटरप्राइजेज
10. गौतल शांतिलाल अडाणी    5.8 अरब डॉलर                चेरयमैन, अडाणी ग्रुप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed