{"_id":"5f049adf0a9cd80c6f7b3566","slug":"india-increased-vigil-on-lac-60-companies-of-itbp-sent-to-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत एलएसी पर बढ़ाएगा अपनी ताकत, आईटीबीपी की 60 कंपनियां भेजीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत एलएसी पर बढ़ाएगा अपनी ताकत, आईटीबीपी की 60 कंपनियां भेजीं
Tue, 07 Jul 2020 09:43 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी (फाइल फोटो)
- फोटो : Team-BHP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के साथ पूर्वी लद्दाख और एलएसी पर चल रहे तनाव के बीच भारत किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहता है और इसके लिए सरकार लगातार सैन्य ताकत को बढ़ा रही है। इसके मद्देनजर भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 60 से ज्यादा कंपनियों को वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
सरकार के इस कदम के बाद निकट भविष्य में इस अर्धसैनिक बल को आंतरिक सुरक्षा संबंधी कार्य सौंपे जाने की उम्मीद नहीं है। सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने कहा कि बल को जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्रालय से नौ नई बटालियन के गठन की मंजूरी दिए जाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चीन के साथ लगने वाली 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा पर जवानों की संख्या बढ़ाने के लिए 60 कंपनियों को लद्दाख, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में सीमा की ओर जाने को कहा गया है। बता दें कि आईटीबीपी की एक कंपनी में करीब 100 कर्मी होते हैं। उन्होंने कहा कि 60 कंपनियों में से 40 कंपनियां पहले ही विभिन्न राज्यों में सीमा बटालियन शिविरों में पहुंच गई हैं और जवान सीमा पर भेजे जाने से पहले वहां की जलवायु में ढलने के साथ ही कोरोना पृथक-वास की अवधि पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में आईटीबीपी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में राज्य पुलिस की सहायता करने, विभिन्न त्योहारों के दौरान तैनाती और बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों जैसे आंतरिक सुरक्षा के कार्यों में तैनात किये जाने की उम्मीद नहीं है क्योंकि उनकी अधिकतम मौजूदगी की जरूरत एलएसी से लगे अग्रिम इलाकों में है।
अधिकारियों ने कहा कि सरकार और बटालियन गठित किए जाने पर भी विचार कर रही है जिससे अगले दो सालों में उन्हें तैयार कर संचालन के लिए तैयार किया जा सके। दो नई कमान चंडीगढ़ (पश्चिमी कमान) और गुवाहाटी (पूर्वी कमान) की हालिया मंजूरी के साथ ही बल में ज्यादा कर्मियों की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बल की 8-9 नई बटालियन (एक बटालियन में करीब 1000 कर्मी होते हैं) गठित करने का प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास विचारार्थ है और इसपर जल्द ही फैसला लिए जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि आईटीबीपी के पास फिलहाल 34 सीमा बटालियन हैं और चीन के साथ लगी एलएसी पर उसकी 180 चौकियां हैं।