फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India important bridging peace and divide world, UN General Assembly President Francis

President of General Assembly: दुनिया में शांति और विभाजन पाटने में भारत अहम, बोले यूएन महासभा के अध्यक्ष

Wed, 24 Jan 2024 07:30 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 07:30 AM IST
सार

फ्रांसिस ने एक साक्षात्कार में कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत में विविधता में एकता वास्तव में बरकरार है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भारत सार्वभौमिकता के सिद्धांतों से भी अत्यंत आसानी से जुड़ता है, जो राज्यों की संप्रभु समानता के लिए संयुक्त राष्ट्र का आधार है।

विज्ञापन
India important bridging peace and divide world, UN General Assembly President Francis
यूएनजीए अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस - फोटो : social media

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासभा के अध्यक्ष (पीजीए) डेनिस फ्रांसिस ने मंगलवार को कहा कि दुनिया में स्थायी शांति के लिए और विभाजन को पाटने में भारत की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। फ्रांसिस ने भारत को संयुक्त राष्ट्र का एक अहम सदस्य बताते हुए कहा कि पीजीए के तौर पर वह भारत से अनुरोध करेंगे कि भारत वैश्विक विभाजन को पाटने के लिए अपनी नेतृत्वकारी पहलों को जारी रखे।
विज्ञापन


फ्रांसिस ने एक साक्षात्कार में कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत में विविधता में एकता वास्तव में बरकरार है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भारत सार्वभौमिकता के सिद्धांतों से भी अत्यंत आसानी से जुड़ता है, जो राज्यों की संप्रभु समानता के लिए संयुक्त राष्ट्र का आधार है। यूएन महासभा अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में, जहां संयुक्त राष्ट्र के सदस्य विभाजित हैं, महासभा के अध्यक्ष के रूप में सदस्य देशों के बीच विश्वास बहाली के प्रयास में नेतृत्व के लिए भारत की ओर देखते हैं। 
विज्ञापन


भारत को वैश्विक हित के लिए प्रयास जारी रखने को करेंगे प्रोत्साहित
फ्रांसिस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में भारत की सक्रिय भूमिका को देखते हुए वे उसे बातचीत, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय, मानवीय और मानवाधिकार कानूनों के जरिये स्थायी शांति और वैश्विक असमानता को समाप्त करने के अपने प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा, वैश्विक राजनीतिक में जारी तनाव, संघर्ष व अनिश्चितता के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन मानव समुदाय के अस्तित्व के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज व सतत विकास के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने की बेहतर स्थिति में है भारत
फ्रांसिस ने यह भी कहा कि भारत पूरी दुनिया को तीव्र और सतत विकास के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए बेहतर स्थिति में है। लिहाजा, भारत इस दिशा में आगे बढ़ते हुए दुनिया को नेतृत्व देना जारी रखे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दक्षिण-दक्षिण और त्रिकोणीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भी भारत ने निर्विवाद रूप से सच्चा नेतृत्व किया है। इसके अलावा भारत संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट में अहम योगदान देता है और लगातार संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सैनिकों के शीर्ष योगदानकर्ता के रूप में स्थान रखता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर फ्रांसिस 22 से 26 जनवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वे भारतीय नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और नागरिक समाज, प्रमुख थिंक टैंक के साथ जुड़ेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय दौरे भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed