फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India host Antarctic Treaty Consultative Meeting and Environmental Protection Committee News Updates in hindi

Updates: अंटार्कटिक संधि परामर्श बैठक और पर्यावरण संरक्षण समिति की मेजबानी करेगा भारत, केरल में होगा आयोजन

Thu, 02 May 2024 04:54 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 02 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
India host Antarctic Treaty Consultative Meeting and Environmental Protection Committee News Updates in hindi
13 अप्रैल की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

भारत मई के अंत में 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्श बैठक (एटीसीएम) की मेजबानी करेगा। आयोजन केरल के कोच्चि में होगा। एटीसीएम और पर्यावरण संरक्षण समिति (सीईपी) की 26वीं बैठक 20-30 मई तक केरल में होगी। दोनों बैठकों की मेजबानी पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र के माध्यम से की जाएगी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने बताया कि यह मेजबानी अंटार्कटिका को संरक्षित करने के प्रयासों में एक जिम्मेदार वैश्विक हितधारक के रूप में भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है। भारत 1983 से अंटार्कटिक संधि का एक सलाहकार दल रहा है। 

विज्ञापन

 

‘भाजपा को जानें’ पहल के तहत भारत आईं 18 विदेशी राजनीतिक पार्टियां
‘भाजपा को जानें’ पहल के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को 10 देशों के 18 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुलाकात भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। विदेश मंत्री ने प्रतिनिधियों के साथ बैठक का विवरण साझा किया और कहा कि उनकी भारत यात्रा उन्हें मजबूत लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ देगी। 

इन राजनीतिक दलों ने बैठक में लिया भाग
  1. लिबरल पार्टी (ऑस्ट्रेलिया)
  2. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम (वियतनाम)
  3. अवामी लीग (बांग्लादेश)
  4. लिकुड पार्टी (इस्राइल)
  5. राष्ट्रीय प्रतिरोध आंदोलन (युगांडा)
  6. चामा चा मापिन्दुजी (तंजानिया)
  7. यूनाइटेड रशिया पार्टी (रूस)
  8. श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (श्रीलंका) 
  9. यूनाइटेड नेशनल पार्टी (श्रीलंका)
  10. मिलिटेंट सोशलिस्ट मूवमेंट (मॉरीशस) 
  11. मॉरीशस लेबर पार्टी (मॉरीशस)
  12. मॉरीशस मिलिटेंट मूवमेंट (मॉरीशस) 
  13. पार्टी मॉरीशियन सोशल डेमोक्रेट (मॉरीशस) 
  14. नेपाली कांग्रेस (नेपाल) 
  15. जनमत पार्टी (नेपाल) 
  16. कम्युनिस्ट पार्टी- एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी (नेपाल) 
  17. कम्युनिस्ट पार्टी- माओवादी  (नेपाल) 
  18. राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (नेपाल)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार से 29 लाख 50 रुपये जब्त
पुणे के मावल लोकसभा क्षेत्र के पिंपरी चिंचवड़ में स्टेटिक सर्विलांस टीम्स ने एक कार से 29 लाख 50 रुपये जब्त किए। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच के लिए नकदी आयकर विभाग को सौंप दी गई है।
 
विज्ञापन

 मेघालय में पेट्रोल बम से तीन हमले
मेघालय की पहाड़ियों में पेट्रोल बम हमला हो गया। हमले के कारण लोग परेशान रहे। पूर्वी खासी हिल्स के डिप्टी कमिश्नर एससी साधु के अनुसार, पिछले 24 घंटों के अंदर मेघालय के दो जिलों में आगजनी की 4 घटनाएं हुईं। अधिकारी ने बताया कि 30 अप्रैल को पश्चिमी क्षेत्र जंतिया हिल्स में कुछ आसामाजिक तत्वों ने दो गाड़ियों में आग लगा दी थी। इसके बाद, एक अप्रैल को पूर्वी खासी हिल्स में शहर में तीन जगहों पर पेट्रोल बम से हमले हो गए। पहला हमला- रिनजा पुलिस स्टेशन पर, वहीं दूसरा हमला- मेघालय सरकार निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यालय पर और तीसरा हमला- सदर पुलिस स्टेशन के थाना रोड पर हुआ। हालांकि, तीनों धमाकों से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। 

विंडशील्ड में दरार के बाद विमान  की आपात लैंडिंग
भुवनेश्वर से नई दिल्ली जाने वाली विस्तारा विमान की आपात लैंडिंग उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (बीपीआईए) पर करानी पड़ी। बीपीएआई अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को दोपहर में हुई ओलावृष्टि के कारण विमान की विंडशील्ड में दरार आ गई, इसलिए उन्हें ऐसा करना पड़ा। बीपीआईए के निदेशक प्रसन्न प्रधान ने कहा कि विमान में सवार 169 यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं।

मिजोरम में 2023 में 108 लोगों की टीबी से मौत
मिजोरम में पिछले साल टीबी से कुल 108 लोगों की मौत हुई है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पिछले साल 17,432 लोगों के रक्त के नमूनों की जांच की गई और उनमें से 2,272 टीबी से पीड़ित पाए गए। 2,272 मरीजों में से 164 में एमडीआर-टीबी का पता चला और 86 फीसदी मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया जबकि, 108 लोगों की मौत हो गई।

इस साल जनवरी से मार्च के बीच 3,761 नमूनों में से कुल 595 लोगों में टीबी के मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 38 लोगों में एमडीआर-टीबी और 57 लोगों में टीबी और एचआईवी-एड्स दोनों का पता चला है। उन्होंने बताया कि मरीजों में छह फीसदी डायबिटीज से पीड़ित हैं। वहीं, 33 फीसदी तंबाकू और 16 फीसदी नशे का इस्तेमाल करते हैं। इस वर्ष अब तक आइजोल जिले में टीबी के सबसे अधिक 433 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद कोलासिब जिले (46) और लुंगलेई जिले (34) का स्थान है। पश्चिम मिजोरम के ममित जिले में टीबी के सबसे कम पांच मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed