फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India hopes that new pakistan government will make south asia terror free

भारत ने जताई उम्मीद पाकिस्तान की नई सरकार दक्षिण एशिया को बनाएगी आतंक मुक्त

Sun, 29 Jul 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jul 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
India hopes that new pakistan government will make south asia terror free
भारत ने चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने के बाद क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान के पहले भाषण पर सकारात्मकता प्रतिक्रिया दी है। शनिवार को भारत ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान की नई सरकार एक सुरक्षित, स्थिर, मजबूत और विकसित दक्षिण एशिया को आतंक और हिंसा से मुक्त बनाने के लिए रचनात्मक रूप से काम करेगा।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इस बात का स्वागत किया कि पाकिस्तान के लोगों ने आम चुनावों के जरिए लोकतंत्र पर अपना विश्वास जताया है। यह बात इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत के कुछ लोगों का मानना है कि इमरान खान जोकि पाकिस्तान में सरकार बनाने वाले हैं, वह पाकिस्तानी सेना की कठपुतली हैं। यहां तक कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने उनके पक्ष में मतदान करवाने के लिए हेरफेर किया है।
विज्ञापन


कुमार ने कहा, 'भारत अपने पड़ोसियों के साथ शांति के साथ ही समृद्ध और प्रगतिशील पाकिस्तान चाहता है।'खान ने नई दिल्ली का जिक्र करते हुए कहा था कि यदि भारत पाकिस्तान के साथ शांति के लिए एक कदम बढ़ाएगा तो वह दो कदम बढ़ाने के लिए तैयार हैं। भारत में मौजूद पाकिस्तान के उच्चायोग सोहेल मपहमूद ने कहा कि खान की जात दोनों देशों के लिए अपने रिश्ते सुधारने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महमूद ने कहा कि यह ऐसा समय है जब द्वीपक्षीय संबंधों में पुरानी बातों को भुला दिया जाए। भारत पाकिस्तानी सेना की मंशा को लेकर अनिश्चित है और उसे यह भी नहीं पता कि खान सरकार का आतंक पर क्या रवैया होगा जोकि भारत की चिंता का सबसे बड़ा सबब है।


आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए खान की तहरीक-ए-इंसाफ सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। एक सूत्र ने कहा, 'हमारा काम किसी का पक्ष लेने का नहीं है। हम पाकिस्तान के लोगों के फैसले की इज्जत करते हैं। यह सच है कि इमरान खान को लोगों का समर्थन मिला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed