फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India hiring female airline pilots its soaring all over the world

आकाश में नारी शक्ति का कब्जा, 12 फीसदी कॉमर्शियल पायलट भारत की

Thu, 06 Sep 2018 04:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Sep 2018 04:09 AM IST
विज्ञापन
India hiring female airline pilots its soaring all over the world
female airline pilots

बस कुछ दिन पहले की बात है जब देश में पहली बार तीन लड़ाकू पायलट उड़ाने के लिए कॉकपिट में महिला पायलटों ने अपनी धमक दिखाई, और यह पहला मौका है जब देश में लड़ाकू विमान महिला पायलटों के हवाले खुले आसमान पर कर दिया गया। बता दें कि पूरी दुनिया की तुलना में भारत में सबसे अधिक कॉमर्शियल पायलट हैं। यह आंकड़ा 20 फीसदी को पार कर चुका है। लेकिन 20 साल पहले यह हालात नहीं थे। महिला पायलटों का बोलबाला देश में बढ़ रहा है। पिछले दिनों जब अवनी चतुर्वेदी, भावना कांत और मोहना सिंह पहली बार देश की तीन महिलाएं वायुसेना के लड़ाकू विमानों की पायलट बनीं तो देश में नए दौर की शुरुआत सामने आई। 

विज्ञापन


महिलाओं के लिए नहीं रहा असामान्य काम 

लेकिन 20 साल पहले किसी लड़की का पायलट बनना एक असामान्य प्रक्रिया थी। श्वेता सिंह जब पायलट बनना चाहती थीं तो उनका यह सफर इतना आसान नहीं था। पहले महिलाओं के लिए असामान्य मानें जाने वाले प्रोफेशन के लिए परिवार वालों को मनाना आसान नहीं था और जब वह पायलट बन गईं तो कॉकपिट में पुरुष साथियों का स्वागत करने का तरीका बहुत ही निराशाजनक था। लेकिन आज समय बदल चुका है। श्वेता कहती हैं कि यह महिलाओं के लिए असामान्य नहीं बल्कि गले लगाने वाला करियर है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आखिर कैसे तैयार किए जाते हैं भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलट?
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की बहुत सारी ऐसी लड़कियां हैं जो पायलट बनना चाहती हैं और इस प्रोफेशन में उनकी कई सुविधाएं इंतजार कर रही हैं, एविएशन सेक्टर इन दिनों अपने उफान पर है, महिलाओं के लिए सुरक्षित कार्यस्थल मुहैया कराया जा रहा है, साथ ही महिलाओं के लिए बराबर वेतन अनिवार्य किया जा रहा है।  

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में महिला व्यवसायिक पायलटों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पूरी दुनिया की तुलना में सबसे ज्यादा 12 फीसदी कॉमर्शियल पायलट भारत के ही हैं। यह हाल तब है जब भारत का समाज पूरी तरह से पितृसत्तात्मक है, जो महिलाओं को ऐसी नौकरी करने की इजाजत नहीं देता है। श्वेता अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताती हैं कि पहले किसी लड़की का पायलट बनना कितना मुश्किल काम था। पायलट का पूरा समाज पुरुषसत्तात्म है और इसे तोड़ना आसान नहीं है।

India hiring female airline pilots its soaring all over the world

घरेलू उड़ानों में 22 फीसदी का इजाफा
जेट एयरवेज की सीनियर ट्रेनर और भारत एविएशन रेगुलेटर में डिप्टी चीफ फ्लाइट ऑपरेशन इंसपेक्टर श्वेता सिंह कहती हैं कि समाज बहुत तेजी से बदल रहा है। 
अंतराष्ट्रीय सोसाइटी ऑफ वुमन एयरलाइन पायलट के आंकड़े बताते हैं कि भारत में महिला पायलटों का आंकड़ा विश्व में महिला पायलटों की संख्या की तुलना में 20 फीसदी ज्यादा है। बता दें कि विश्व की तुलना में भारत में महिला पायलटों की संख्या दुगुनी है। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से भी ज्यादा है। इन देशों में महिला पायलटों की संख्या 5 फीसदी से भी कम है।  
 
आठ लाख पायलटों की होगी जरूरत
दुनियाभर में पायलटों की मांग बढ़ रही है, आने वाले 20 वर्षों में करीब 7,90,000 नये पायलटों की जरूरत होगी। भारत में एविएशन का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। घरेलू उड़ानों में महज छह महीनों में 22 फीसदी का इजाफा हुआ है। अगर इसी तेजी से बढ़ता रहा तो आने वाले समय में यह मांग दुगुनी हो जाएगी। अगर पायलटों की कमी से निपटना है तो अधिक से अधिक महिला पायलटों को नौकरी देनी होगी। 

ये भी पढ़ें: कश्मीर की पहली महिला मुस्लिम पायलट इरम हबीब गो-एयर करेंगी ज्वाइन 

India hiring female airline pilots its soaring all over the world
देश की पहली महिला फाइटर पायलटों की टीम - फोटो : PTI
पायलटों को मिल रहा है बराबरी का हक
देश में बदलाव की बयार बह रही है, महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया जा रहा है। वरिष्ठता और उड़ने के घंटे पर जिस तरह से सैलरी का चयन किया जा रहा है इसमें कहीं भी महिलाओं के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। सैलरी के मामले में भी महिलाओं को उतनी ही सैलरी दी जा रही है, जितनी पुरुष पायलटों को दी जाती है। फ्लाइंग एलाउंस के साथ स्टार्टिंग सैलरी ही पायलटों की 25000 डॉलर (17 लाख रुपए) से 47,000 (33 लाख रुपए) डॉलर प्रतिवर्ष होती है जो एयरलाइन्स और एयरक्राफ्ट पर निर्भर करती है। कुछ ऐसी ही सैलरी ही कॉरपोरेट लॉयर और आर्कीटेक्ट की भी होती है। 

निजी कंपनियों में है महिला पायलटों का बोलबाला
इंडिगो जो इंटर ग्लोब एविएशन लिमेटेड के अंदर आती है इसमें 13 फीसदी पायलट महिलाएं हैं। पिछले पांच सालों में महिला पायलटों में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। बता दें कि इंडिगो में फिलहाल 330 महिला पायलट हैं। महिला पायलटों को विमानन कंपनी कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराती हैं। वहीं स्पाइसजेट में भी 12 फीसदी महिलाएं पायलट हैं। यहां तक की विभाग अध्यक्ष भी महिलाएं हैं। यही नहीं हर महीने महिला पायलट को विशेष तौर पर विमान उड़ाने का शेड्यूल दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed