{"_id":"628f589a327cf51da815f3ae","slug":"india-has-world-third-largest-startup-ecosystem-consumer-market-pm-modi-in-telangana-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: पीएम मोदी बोले- विकास के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा भारत, दुनिया इसे महसूस कर रही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: पीएम मोदी बोले- विकास के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा भारत, दुनिया इसे महसूस कर रही
Thu, 26 May 2022 04:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 26 May 2022 04:08 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड वैक्सीन के लिए हमारे यहां चिंता जताई जा रही थी कि विदेशी वैक्सीन मिल पाएगी भी या नहीं, लेकिन हमने अपनी वैक्सीन तैयार कीं।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में भारतीय स्कूल व्यवसाय (ISB) के 20 साल पूरा होने के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आईएसबी में टॉप बिजनेस स्कूल में शामिल है। यहां के छात्रों ने कई स्टार्टअप बनाए। यह आईएसबी के लिए उपलब्धि और देश के लिए गौरव की बात है। भारत आज विकास के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है। पिछले साल भारत में अब तक रिकॉर्ड एफडरआई आया है। आज दुनिया ये महसूस कर रही है कि इंडिया मीन्स बिजनेस।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत जिस स्तर पर लोकतांत्रिक तरह से अनेक चीजें कर सकता है और जिस तरह से हम निति या निर्णय लागू कर सकते हैं वह पूरी दुनिया के लिए अध्ययन और सीखने का विषय बन जाता है। इसलिए हम अक्सर इंडियन सॉल्यूशन को ग्लोबली इंप्लीमेंट होते देखते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड वैक्सीन के लिए हमारे यहां चिंता जताई जा रही थी कि विदेशी वैक्सीन मिल पाएगी भी या नहीं, लेकिन हमने अपनी वैक्सीन तैयार कीं। इतनी वैक्सीन बनाईं कि भारत में भी 190 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं। भारत ने दुनिया के 100 से अधिक देशों को भी वैक्सीन्स भेजी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब देश आर्थिक विकास के नए अध्याय को लिख रहा है तो हमें एक और बात याद रखनी होगी, हमें छोटे व्यापारियों को उतना ही ध्यान रखना होगा। हमें उन्हें ज्यादा बड़े प्लेटफॉर्म, बढ़ने के लिए मौके, देश-विदेश के बाजारों से जुड़ने में मदद करनी होगी, हमें उन्हें टेक्नोलॉजी से जोड़ना होगा।