फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India has the lowest covid-19 deaths per 10 lakh population worldwide: government

दुनियाभर में प्रति 10 लाख आबादी पर कोरोना से सबसे कम मौतें भारत में: सरकार

Fri, 16 Oct 2020 08:59 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 16 Oct 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
India has the lowest covid-19 deaths per 10 lakh population worldwide: government
गाजियाबाद में नमूना एकत्र करता एक स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI
भारत में दुनिया भर के अन्य देशों की तुलना में कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) के कारण प्रति 10 लाख की आबादी में सबसे कम मौतें दर्ज की गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि कम से कम 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत, जो वर्तमान में 80 है, की तुलना में प्रति 10 लाख की जनसंख्या में कम मौतें होती हैं। 
विज्ञापन




उन्होंने ट्वीट किया, "कुछ राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों का प्रदर्शन बेहतर रहा है और वहां राष्ट्रीय औसत की तुलना में बहुत कम मौतें/ मिलियन आबादी दर्ज की जा रही हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मिजोरम में कोरोना महामारी के कारण किसी की भी मौत नहीं हुई है। प्रति 10 लाख आबादी पर सबसे कम मौत दमन और दीव और दादरा और नागर हवेली में हुई जो कि तीन है, उसके बाद इस सूची में हैं बिहार (8), नागालैंड (10) और अरुणाचल प्रदेश (18)। देश में सबसे अधिक मौत (प्रति 10 लाख जनसंख्या) त्रिपुरा (77), उत्तराखंड (71), पश्चिम बंगाल (58) और हरियाणा (57) में दर्ज की गईं। 
 

मंत्रालय ने इन बेहतर नतीजों को हासिल करने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे को श्रेय दिया। एक अन्य ट्वीट में कहा गया है, "चिकित्सा के बुनियादी ढांचे में वृद्धि, आईसीयू डॉक्टरों की क्रिटिकल केयर क्षमताओं को मजबूत करना, स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल का पालन करना और डॉक्टरों, पैरामेडिक्स और विभिन्न कोरोना-19 योद्धाओं के अथक प्रयासों का यह सामूहिक परिणाम है।"

गुरुवार को, कोविड-19 बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,11,266 दर्ज हुई, जिससे मृत्यु दर 1.52 फीसदी पर है। 8,12,390 सक्रिय मामलों के साथ देश में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 73 लाख को पार कर गई है। जबकि 63 लाख से ज्यादा लोग होम आइसोलेशन या कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती होकर संक्रमण से ठीक हो गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि कुछ महीनों में इस जानलेवा बीमारी के लिए एक वैक्सीन आ जाने की उम्मीद है और इसका वितरण अगले छह महीनों में शुरू होगा। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने, नियमित रूप से हाथ धोने और फेस मास्क पहनने की आवश्यकता दोहराई और कहा कि यह "एक शक्तिशाली सोशल वैक्सीन इस बीमारी को रोक सकता है और यह कोविड-19 के खिलाफ जन आंदोलन की नींव भी है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed