फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India has made its diversity strength of its democracy said PM Modi at Commonwealth Speakers Conference

PM Modi: 'भारत ने अपनी विविधता को बनाया लोकतंत्र की ताकत', कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी

Fri, 16 Jan 2026 04:25 AM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 16 Jan 2026 04:25 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भारत हर वैश्विक मंच पर वैश्विक दक्षिण के हितों को मजबूती से उठा रहा है। ऐसे वक्त, जब दुनिया अभूतपूर्व बदलाव से गुजर रही है, यह वैश्विक दक्षिण के लिए नए रास्ते तलाशने का समय है। राष्ट्रमंडल की कुल आबादी का करीब 50 फीसदी हिस्सा भारत में रहता है। हमने सभी देशों के विकास में यथासंभव योगदान का निरंतर प्रयास किया है। हम अपने साझेदारों से सीखने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।'

विज्ञापन
India has made its diversity strength of its democracy said PM Modi at Commonwealth Speakers Conference
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने अपनी विविधता को लोकतंत्र की ताकत बनाया है। दुनिया के सामने यह भी साबित किया कि लोकतांत्रिक संस्थाएं और प्रक्रियाएं कैसे लोकतंत्र को स्थिरता, गति और स्तर, तीनों दे सकती हैं।
विज्ञापन


संविधान सदन में 28वीं कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस (सीएसपीओसी) का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'भारत में लोकतंत्र का अर्थ अंतिम व्यक्ति का सशक्तीकरण है। लोक कल्याण की इसी भावना से 25 करोड़ लोग गरीबी के अभिशाप से मुक्त हुए हैं।'
विज्ञापन


दुनिया की सबसे तेज उभरती अर्थव्यवस्था बनकर तोड़ा भ्रम
प्रधानमंत्री ने कहा, 'भारत जब आजाद हुआ, तो दुनियाभर के देशों को आशंका थी कि यहां लोकतंत्र नहीं टिक पाएगा। इतनी ज्यादा विविधता वाले देश में लोकतंत्र का भविष्य बचेगा या नहीं, इस पर दुनिया को संदेह था। लोकतंत्र बच भी गया, तो भी भारत को आगे बढ़ने में मुश्किल होगी। पर, भारत ने अपनी विविधता को ताकत में बदलकर आशंकाओं को निर्मूल साबित कर दिया। अब दुनिया की सबसे तेज उभरती अर्थव्यवस्था बनकर विकास को लेकर भ्रम को तोड़ा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, 'भारत में बहस, संवाद और सामूहिक निर्णय लेने की लंबी परंपरा रही है। यहां लोकतंत्र का अर्थ है, अंतिम पायदान तक सेवाओं की पहुंच। लोकतंत्र इसलिए सफल है क्योंकि शासन व्यवस्था के केंद्र में जनता है। जन कल्याण की भावना से सरकार के हर उपाय बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति तक पहुंचते हैं।'

ये भी पढ़ें: ममता कालिया और अरमबम ओंगबी मेमचौबी को मिला अमर उजाला का सर्वोच्च शब्द सम्मान 'आकाशदीप'

विविधता से भरा हमारा लोकतंत्र असाधारण
कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कांफ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा, 'भारत के लोकतंत्र का पैमाना वास्तव में असाधारण है। 2024 के आम चुनाव में 98 करोड़ नागरिकों ने मतदान के लिए पंजीकरण कराया था, जो कुछ महाद्वीपों की आबादी से भी अधिक है। 8,000 से अधिक उम्मीदवार और 700 से अधिक राजनीतिक दल चुनाव लड़ रहे थे। इन चुनावों में महिला मतदाताओं की रिकॉर्ड भागीदारी भी देखी गई।'

उन्होंने कहा, 'भारतीय लोकतंत्र विविधता से समृद्ध है, जहां सैकड़ों भाषाएं बोली जाती हैं। तेजी से विकास कर रहा भारत : देश की आर्थिक प्रगति की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा, वर्तमान में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। यहां यूपीआई दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम है। वर्तमान भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीका उत्पादक देश है।'


ये भी पढ़ें: BJP: बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत क्यों जरूरी? सीएम हिमंत सरमा ने किया खुलासा; जानिए इसका बांग्लादेशी कनेक्शन

एआई व सोशल मीडिया के उचित उपयोग पर जोर दे दुनिया : बिरला
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एआई और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर गहरी चिंता जताते हुए इसके उचित उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'वैश्विक स्तर पर अभूतपूवर्म तकनीकी परिवर्तन के दौर में एआई और सोशल मीडिया ने जहां कार्यकुशलता बढ़ाई है, वहीं इसके दुरुपयोग ने कई चुनौतियां खड़ी की है। दुनिया को इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा कर इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए ठोस निर्णय लेना होगा।'

बिरला ने कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सुधार के जरिये तेजी से विकास कर रहा है। वैश्विक चुनौतियों का निर्णायक समाधान दे रहा है। उनके नेतृत्व में लोकतंत्र की जननी भारत ने जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के जरिए लोगों के जीवन स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाकर लोकतंत्र को मजबूत किया है। इस दौरान निर्वाचण प्रणाली ने लोगों के मन में मजबूत भरोसा पैदा किया है।'

अन्य वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed