फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India has lowest death rate for Coronavirus in the world, recovery rate is also getting better

दुनिया में कोरोना सबसे कम घातक भारत में, एक लाख में से सिर्फ एक की जान गई

Tue, 23 Jun 2020 05:11 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 23 Jun 2020 05:11 PM IST
सार

  • देश में अब तक कोरोना वायरस के चलते 14,011 लोगों की मौत
  • वैश्विक महामारी कोरोना से ठीक होने की दर हुई 56.38 फीसदी
  • अब तक भारत में दो लाख 48 हजार 189 मरीज ठीक हो चुके हैं
  • देश में अभी भी कोरोना के एक लाख 78 हजार 14 सक्रिय मामले

विज्ञापन
India has lowest death rate for Coronavirus in the world, recovery rate is also getting better
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दुनिया में जहां इस वक्त कोरोना वायरस के चलते औसतन प्रति एक लाख लोगों में 6.04 लोगों की मौत हो रही है। वहीं, भारत में प्रति एक लाख की आबादी पर महज एक मौत हो रही है, जो कि पूरी दुनिया में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने इसके लिए मामलों की समय पर पहचान, संपर्क ट्रेसिंग और प्रभावी चिकित्सकीय प्रबंधन को श्रेय दिया। 

विज्ञापन


भारत में अभी तक इस वैश्विक महामारी के चलते 14,011 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार सुबह आठ बजे से मंगलवार की सुबह आठ बजे तक देश में 312 लोगों की मौत हुई। वहीं इस दौरान इस जानलेवा महामारी के 14,933 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह से देश में अब कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या चार लाख 40 हजार 215 हो गई है।  
विज्ञापन


22 जून को जारी हुई डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) की रिपोर्ट के हवाले से स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के चलते प्रति एक लाख की आबादी पर मौत का आंकड़ा 63.13 है। वहीं, स्पेन में यह 60.60, इटली में 57.19, अमेरिका में 36.30, जर्मनी में 27.32, ब्राजील में 23.68 और रूस में 5.62 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'भारत में मामलों की समय से पहचान, समय से जांच व निगरानी, प्रभावी चिकित्सकीय प्रबंधन के साथ गंभीर संपर्क ट्रेसिंग ने मृत्यु दर को कम रखने में मदद की।' बयान में कहा गया कि यह कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ सक्रिय दृष्टिकोण और मेहनत का भी प्रमाण है।


मंत्रालय ने कहा कि कोरोना से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट में भी सुधार आया है। फिलहाल देश में कोरोना का रिकवरी रेट 56.38 फीसदी है। अभी तक देश में कोरोना संक्रमित दो लाख 48 हजार 189 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब देश में कोरोना के एक लाख 78 हजार 14 सक्रिय मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 10,994 मरीज ठीक हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed