फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India has asked countries to take action against Kashmir cells set up by Pakistan at its missions

पाक की 'कश्मीर डेस्क' पर भारत ने चेताया, खुलेआम हिंसा भड़काने वालों पर करें कार्रवाई

Thu, 05 Dec 2019 12:30 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 05 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
India has asked countries to take action against Kashmir cells set up by Pakistan at its missions
सांकेतिक तस्वीर

भारत ने पाकिस्तान द्वारा उसके विभिन्न दूतावासों में 'कश्मीर डेस्क' या 'कश्मीर सेल' लगाने के खिलाफ उन देशों से कार्रवाई करने की मांग की है। सरकार ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि भारत ने यह कहते हुए कार्रवाई की मांग की कि वह (पाकिस्तान) खुलेआम हिंसा को बढ़ावा देते हैं।

विज्ञापन


लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के विदेशी कार्यालयों और दूतावासों में कश्मीर डेस्क स्थापित करने के फैसले की घोषणा की थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इन डेस्क का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जनता को भड़काना और झूठे प्रचार के माध्यम से उन्हें उग्र बनाना है। उन्होंने कहा, 'सरकार ने अन्य देशों से अपील की है कि इन 'कश्मीर डेस्क' के खतरे को समझें जो खुलेआम हिंसा भड़काते हैं और इनके खिलाफ उचित कार्रवाई करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed