फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India handed protest letter to pakistan high commission

जवानों की शहादत पर भारत ने जताया कड़ा एतराज, पाक उच्चायोग को किया तलब

Wed, 24 Oct 2018 05:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Oct 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
India handed protest letter to pakistan high commission

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में सेना के तीन जवानों की शहादत पर भारत ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। विदेश मंत्रालय ने भारत स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को तलब कर अपना विरोध पत्र सौंपा। भारत ने साफ तौर पर कहा कि यदि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। वहीं सेना ने भी पाक सैन्य अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने आरोप पत्र में लिखा कि भारत पाकिस्तान की उस नीति की कड़े शब्दों में भर्त्सना करता है, जिसके तहत पड़ोसी देश आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। यह पाकिस्तान के भारत से रिश्ते सुधारने के खोखले दावे को उजागर करता है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को सुंदरबनी इलाके में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर रहे आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे। कार्रवाई में दोनों आतंकी भी मारे गए थे। भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के शव को अपने वतन ले जाए, लेकिन पाकिस्तान पूरी ढिठाई से इन आतंकियों को अपना नागरिक मानने से इनकार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरकतों से बाज नहीं आया पाक तो चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

उधर मंगलवार को सेना के ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी ने हॉटलाइन पर पाकिस्तानी अधिकारी से बात कर खरी-खोटी सुनाई। पाकिस्तान की ओर से कर्नल स्तर के अधिकारी से बातचीत में भारत ने साफ किया कि अगर पाकिस्तान सीमा पर ऐसी हरकतें जारी रखता है तो जल्द ही उसे इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। पाकिस्तानी कर्नल ने इसके जवाब के लिए एक हफ्ते का वक्त मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed