फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india govenment is fearing on vijay malya's jail statment

भारत सरकार को लग रहा है विजय माल्या की इस बात से डर

Sat, 08 Jul 2017 11:37 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Jul 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
india govenment is fearing on vijay malya's jail statment
फाइल फोटो

शराब कारोबारी विजय माल्या को लगता है कि अब उनके बचने की कोई उम्मीद नहीं रह गई है क्योंकि उन्हें अहसास हो रहा है कि उनके भारत प्रत्यर्पण से संबंधित चल रहे मुकदमें में फैसला उनके खिलाफ आने वाला है। शायद यही वजह है कि गुरुवार को हुई मामले की ताजा सुनवाई को दौरान

विज्ञापन


माल्या के वकील ने ब्रिटिश कोर्ट में भारतीय जेलों की बुरी स्थिति की बात कही। वेस्टमिंस्टर कोर्ट में सुनवाई के वक्त माल्या के वकील ने कहा कि प्रत्यर्पण को चुनौती देने के लिहाज से भारत में जेलों की बुरी हालत भी एक सवाल खड़ा होता है। 
विज्ञापन


वहीं, भारत सरकार को इस बात का डर है कि भगोड़ा माल्या जेलों की अच्छी स्थिति नहीं होने का फायदा उठा सकता है और इस मुद्दे पर सरकार को घर सकते हैं। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव राजीव महर्षि ने 23 जून को महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सुमित म्युलिक को पत्र लिखकर राज्य में जेलों की स्थिति को लेकर कुछ पूछताछ की। दरअसल, संभावना यह है कि भारत वापसी पर माल्या को मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह सचिव का पत्र मिलते ही म्युलिक ने इसे अतिरिक्त मुख्य सचिव एस. के. श्रीवास्तव के पास भेज दिया। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, श्रीवास्तव ने कहा है कि पत्र में उठाए गए सवालों के जवाब जल्द-से-जल्द दिए जाएं। पत्र फिलहाल प्रमुख सचिव श्री कांत सिंह और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी के उपाध्याय के पास पहुंच चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed