फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India gets US support for NSG

एनएसजी सदस्यता पर भारत को मिला यूएस का साथ, पाक को फटकार

Fri, 03 Jun 2016 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 03 Jun 2016 01:23 PM IST
सार

  • पाक को लगाई फटकार,  कहा- सदस्यता का हथियारों की रेस से लेनादेना नहीं 
  • एनएसजी की एक अहम मीटिंग जल्द ही होने वाली है

विज्ञापन
India gets US support for NSG
व्हाइट हाउस - फोटो : Getty

विस्तार

पाकिस्तान को करारा झटका देते हुए अमेरिका ने न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) में भारत की सदस्या का समर्थन किया है। भारत को सदस्य बनाने का विरोध कर रहे पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए कहा कि सदस्यता का हथियारों के रेस से कोई लेना देना नहीं है। अमेरिका ने पाक को स्पष्ट शब्दों में बता दिया कि परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के लिए भारत एनएसजी की सदस्यता चाहता है।

विज्ञापन


विदेश विभाग के डिप्टी प्रवक्ता मार्क टोनर ने पत्रकारों को बताया कि ‘सदस्यता हथियारों की रेस में शामिल होने और परमाणु हथियारों के निर्माण के लिए नहीं है। यह परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के लिए है। हमें पूरी उम्मीद है कि पाक इसे समझेगा। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि पिछले साल जब राष्ट्रपति ओबामा भारत गए थे, तो उन्होंने भारत को एनएसजी में सदस्यता देने की बात कही थी। लेकिन इस बारे में एनएसजी के सदस्य देश वोटिंग के जरिए आखिरी फैसला लेंगे। अगर पाकिस्तान भी एनएसजी की सदस्यता चाहता है, तो उसे आवेदन करना चाहिए।’
विज्ञापन


दरअसल अमेरिका ने 48 सदस्यीय एनएसजी में भारत को सदस्यता देने की सिफारिश की है। अमेरिकी सिफारिश के बावजूद भारतीय सदस्यता का पाक विरोध कर रहा है। इससे अमेरिका पाक से नाराज हो गया और जमकर फटकार लगाई।  पाकिस्तान ने एनएसजी में भारत की सदस्यता का विरोध करते हुए कहा था कि इससे दक्षिण एशिया में परमाणु हथियारों की एक रेस शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि एनएसजी की एक अहम मीटिंग जल्द ही होने वाली है। ऐसे में अमेरिका का पाकिस्तान को फटकारना महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed