{"_id":"576a9ad54f1c1b456fb47ed1","slug":"india-gets-support-of-france-for-nsg-membership","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसजी के लिए भारत को मिला फ्रांस का साथ, तिलमिलाया पाक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एनएसजी के लिए भारत को मिला फ्रांस का साथ, तिलमिलाया पाक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 22 Jun 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
भ्ाारत-फ्रांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह की सिओल में बैठक से पूर्व भारत को एक और देश का साथ मिल गया है। फ्रांस ने भारत की सदस्यता की वकालत की है। इधर, पाकिस्तान भारत को मिल रहे चौतरफा सपोर्ट से बौखला गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नासिर जंजुआ ने आरोप लगाया कि परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत को शामिल कराने की अमेरिका की कोशिश चीन पर अंकुश लगाने और रूस के उदय को रोकने के एक ‘बड़े खेल’ का हिस्सा है।
विज्ञापन
जंजुआ ने मंगलवार को एनएसजी की सदस्यता के लिए पाकिस्तान का मामला पर आयोजित एक गोष्ठी में कहा, यह एक ‘बड़ा खेल’ है। उन्होंने कहा कि 48 राष्ट्रों के विशेष परमाणु क्लब में भारत को शामिल करने की अमेरिका की मौजूदा मुहिम को वैश्विक सत्ता के राजनीतिक रुझान के परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
पाकिस्तानी दैनिक एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार जंजुआ ने चीन को थामने, रूस के उदय को रोकने और मुस्लिम जगत को नियंत्रित अराजकता में रखने को मौजूदा वैश्विक राजनीति के अग्रणी रुझान के रूप में गिनाया।