फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India gets support from Hungry for NSG

एनएसजी में भारत की दावेदारी को मिला हंगरी का समर्थन

Wed, 06 Jul 2016 04:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Jul 2016 04:37 AM IST
विज्ञापन
India gets support from Hungry for NSG
सुष्‍ामा-पीटर

परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की दावेदारी का हंगरी ने भी समर्थन किया है। मंगलवार को उसने कहा कि एनएसजी में भारत के शामिल होने से परमाणु अप्रसार को बढ़ावा मिलेगा और वैश्विक परमाणु कारोबार ज्यादा सुरक्षित होगा।

विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अपने हंगरी के समकक्ष पीटर सिजार्तो के साथ लंबी वार्ता के बाद इस संबंध में संयुक्त बयान जारी किया गया। इस बीच दोनों पक्ष व्यापार, सूचना प्रौद्योगिकी और शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में आपसी संबंधों को मजबूत बनाने पर सहमति हुए। वहीं, मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) और एनएसजी में भारत की सदस्यता का समर्थन करने के लिए विदेश मंत्री ने हंगरी का शुक्रिया किया।
विज्ञापन


संयुक्त बयान में दोनों मंत्रियों ने कहा कि उनके साझा हित वैश्विक अप्रसार के लक्ष्यों को मजबूती प्रदान करेंगे। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार, आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन से निपटने समेत तमाम वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद को अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए सुषमा और पीटर ने इसके सभी रूपों की कड़ी निंदा की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक अभिसमय के मसौदे को जल्द से जल्द स्वीकार करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने ब्रेग्जिट के मद्देनजर भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार के पहलुओं पर चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed