{"_id":"607f270e8e45aa32c93fc757","slug":"india-gets-elected-to-3-un-economic-and-social-council-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति: संयुक्त राष्ट्र के अहम सामाजिक व आर्थिक निकायों में चुना गया भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नियुक्ति: संयुक्त राष्ट्र के अहम सामाजिक व आर्थिक निकायों में चुना गया भारत
Wed, 21 Apr 2021 12:40 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कि वह संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के तीन निकायों में निर्वाचित हुआ है। भारत को मौखिक अनुमोदन के साथ अपराध निरोधक एवं आपराधिक आयोग में एक जनवरी, 2022 से शुरू हो रहे तीन साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
भारत के अलावा अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, बहरीन, बेलारूस, बुल्गारिया, कनाडा, फ्रांस, घाना, लीबिया, पाकिस्तान, कतर, थाइलैंड और टोगो को भी मौखिक अनुमोदन के साथ चुना गया। जबकि ब्राजील, डोमिनिक गणराज्य, प्राग, चिली, क्यूबा को गुप्त मतदान के जरिये चुना गया। भारत को संयुक्त राष्ट्र लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण संस्था के कार्यकारी बोर्ड में भी तीन साल के कार्यकाल के लिए अनुमोदन के द्वारा निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र निकाय में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, कैमरून, कोलंबिया, डोमिनिक गणराज्य, मिस्र, गांबिया, गुयाना, केन्या, मोनाको, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका, थाइलैंड, तुर्कमेनिस्तान और यूक्रेन भी निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विश्व खाद्य कार्यकारी बोर्ड में भी भारत निर्वाचित
इसके अलावा भारत का निर्वाचन खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी बोर्ड में भी हुआ है। एक जनवरी, 2022 से बोर्ड का कार्यकाल शुरू होगा। इस बोर्ड में फ्रांस, घाना, कोरिया गणराज्य, रूस और स्वीडन को भी अनुमोदन द्वारा निर्वाचित किया गया।