{"_id":"59f39a874f1c1bcc538b973e","slug":"india-france-decide-to-boost-cooperation-in-indo-pacific-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साथ आए भारत-फ्रांस, बढ़ाएंगे सैन्य सहयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साथ आए भारत-फ्रांस, बढ़ाएंगे सैन्य सहयोग
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Oct 2017 07:46 AM IST
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण और फ्लोरेंस पार्ली
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और फ्रांस ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अपना सैन्य सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। यही नहीं दोनों देशों ने समग्र रक्षा और सुरक्षा संबंधों को भी आगे बढ़ाने का निर्णय किया है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने यहां शुक्रवार को क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति, रक्षा प्लेटफार्मों के संयुक्त विकास और सैन्य संबंधों को मजबूत करने संबंधी मसलों पर बातचीत की।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत में दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए। वार्ता के दौरान दोनों देशों ने महसूस किया कि समुद्री क्षेत्र विशेषकर भारत-प्रशांत इलाके में बहुत कुछ किया जा सकता है जहां चीन अपना पैर पसारने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
गौर करने वाली बात यह है कि इसी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर ट्रंप प्रशासन भी भारत-अमेरिकी सहयोग का पक्षधर रहा है।
विज्ञापन
बातचीत के बाद देश के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के बढ़ते महत्व को देखते हुए भारत और फ्रांस जानकारी साझा करने की व्यवस्था को और विस्तार देंगे।
मंत्रालय ने कहा कि सैन्य संबंधों को विस्तार देने के मद्देनजर संयुक्त सैन्य अभ्यासों के मौके बढ़ाने पर भी दोनों देश सहमत हैं। विशेष रूप से साल 2018 की शुरुआत में वरुण नौसैनिक अभ्यास को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति बनी है।