फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India exploring for Uranium in Arunachal Pradesh near China border

यूरेनियम की खोज: चीन के साथ सीमा के पास अरुणाचल प्रदेश में अभियान चला रहा भारत

Tue, 16 Mar 2021 09:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 16 Mar 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
India exploring for Uranium in Arunachal Pradesh near China border
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

भारतीय अधिकारी अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन की सीमा से केवल तीन किलोमीटर की दूरी पर यूरेनियम के भंडारों की खोज कर रहे हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। अन्वेषण और अनुसंधान के लिए परमाणु खनिज निदेशालय (एएमडी) के निदेशक डीके सिन्हा ने सोमवार को हैदराबाद में कहा, 'हमें केंद्र सरकार की ओर से जरूरी प्रोत्साहन मिला है और हमने यूरोनियम खोज का काम शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहाड़ियों की वजह से हवाई माध्यम से खोज करने की संभावना नहीं थी, लेकिन अन्वेषण शुरू करने के लिए हम पहाड़ियों पर चढ़े।' यह अन्वेषण अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग जिले के आलो में किया गया। यह स्थान जमीन से 619 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
विज्ञापन


रेडिएशन और एनवायरमेंट (विकिरण और पर्यावरण) विषय पर आधारित एकदिवसीय सेमिनार में सिन्हा ने कहा कि वह भारत के सबसे दूर स्थित गांव मेचुका घाटी तक गए। उन्होंने कहा कि यूरेनियम की खोज अभियान में अभी तक सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि आगे गतिवधियां जारी रहेंगी, जिनमें खनन भी शामिल हो सकता है। इस सेमिनार का आयोजन इंडियन न्यूक्लियर सोसायटी ने करवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरेनियम का इस्तेमाल परमाणु ऊर्जा का उत्पादन करने में किया जाता है, जिसे स्वच्छ ऊर्जा माना जाता है। बता दें कि देश में कई अन्य राज्यों में भी यूरेनियम की खोज की गई है। एनएफसी (न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्पलेक्स) के चेयरमैन दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश को चुनने का एक कारण यहां बेहतर पहुंच का होना है। दूसरा, राजनीतिक स्थिति ने ऐसी गतिविधियों के लिए माहौल और अनुकूल बना दिया है।


सिन्हा ने कहा, यूरेनियम की खोज के प्रयास हिमाचल प्रदेश में भी किए जा रहे हैं। जबकि मणिपुर में स्थानीय लोगों ने खोज अभियान के लिए अपनी अनुमति दे दी है। असम, नगालैंड, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि झारखंड में यूरेनियम की खोज कर रहे हैं, लेकिन हमें सोना और अन्य बहुमूल्य धातुओं के वहां होने के संकेत भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed