{"_id":"63fde461234e302ee50142ca","slug":"india-expects-fta-with-eu-to-be-game-changer-jaishankar-confederation-of-indian-industry-latest-news-update-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaishankar: विदेश मंत्री जयशंकर बोले- यूरोपीय संघ के साथ एफटीए अहम बदलाव लाएगा, भारत को इससे काफी उम्मीद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jaishankar: विदेश मंत्री जयशंकर बोले- यूरोपीय संघ के साथ एफटीए अहम बदलाव लाएगा, भारत को इससे काफी उम्मीद
Tue, 28 Feb 2023 04:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 28 Feb 2023 04:54 PM IST
सार
भारत और यूरोपीय संघ ने आठ साल के बाद पिछले वर्ष जून में लंबे समय से लंबित व्यापार और निवेश समझौते के लिए बातचीत फिर शुरू की थी।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर।
- फोटो : PTI
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोपीय संघ के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर काफी उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि भारत को उम्मीद है कि यूरोपीय संघ के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से अहम बदलाव होंगे। उन्होंने साथ ही भरोसा जताया कि समझौते के लिए तय समयसीमा के भीतर पारस्परिक रूप से लाभकारी निष्कर्ष तक पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम में कहा कि यूरोप और भारत निर्भरता को कम करके एकसाथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों देश महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों पर सहयोग बढ़ाकर और आपूर्ति-श्रृंखला के पुनर्गठन के जरिए एक-दूसरे की रणनीतिक स्वायत्तता का समर्थन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) एफटीए दोनों पक्षों के रिश्ते के लिए अहम बदलाव लाएगा। हम पारस्परिक रूप से लाभकारी नतीजे तक पहुंचने के लिए तय समयसीमा के भीतर बातचीत पूरी करने के लिए तत्पर हैं। दरअसल, भारत और यूरोपीय संघ ने आठ साल के बाद पिछले वर्ष जून में लंबे समय से लंबित व्यापार और निवेश समझौते के लिए बातचीत फिर शुरू की थी।
विज्ञापन