फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India energy security safe Hardeep Singh Puri West Asia tensions LNG import CNG PNG supply

पश्चिम एशिया संकट: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी बोले- घरेलू उपभोक्ताओं को मिलती रहेगी गैस, घबराने की जरूरत नहीं

Tue, 10 Mar 2026 10:01 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 10 Mar 2026 10:01 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि पश्चिम एशिया में युद्ध के बावजूद भारत में तेल और गैस की कमी नहीं होगी। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100 प्रतिशत गैस सप्लाई पक्की की है। भारत अब दूसरे देशों से भी गैस खरीद रहा है।

विज्ञापन
India energy security safe Hardeep Singh Puri West Asia tensions LNG import CNG PNG supply
हरदीप सिंह पुरी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर स्थिति साफ कर दी है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि भारत अपनी जरूरतों के लिए सिर्फ मध्य-पूर्व पर निर्भर नहीं है। भारत अलग-अलग देशों और रास्तों से तेल और गैस की सप्लाई पक्की कर रहा है।
विज्ञापन


मंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भारत का ऊर्जा आयात लगातार जारी है और सप्लाई चेन पूरी तरह सुरक्षित है। सरकार ने ऐसे कदम उठाए हैं जिससे युद्ध के बावजूद आम लोगों को गैस की कमी न हो। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी कि भारत का ऊर्जा आयात बिना किसी रुकावट के चल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं को ईंधन की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उपाय किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सीएनजी और पीएनजी की 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। साथ ही, युद्ध की स्थिति के बावजूद अन्य उद्योगों को भी उनकी जरूरत के अनुसार लगभग 70 से 80 प्रतिशत तक गैस आपूर्ति जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: 'शांति से नहीं रह पाएंगे ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई, बातचीत शर्तों पर निर्भर', ट्रंप का बयान


उन्होंने कहा कि सरकार सस्ती और निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत आपूर्ति को और मजबूत करने के लिए मध्य-पूर्व के बाहर के देशों से अतिरिक्त द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) कार्गो भी खरीद रहा है। इसका उद्देश्य वैश्विक आपूर्ति शृंखला में संभावित बाधाओं के बावजूद देश में ऊर्जा उपलब्धता को स्थिर बनाए रखना है।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चिंता है, क्योंकि दुनिया के तेल और गैस व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी समुद्री मार्ग से गुजरता है। इसी बीच अमेरिका ने भारत द्वारा रूस से कच्चा तेल खरीदने पर लगाए गए कुछ प्रतिबंधों में अस्थायी ढील दी है। अमेरिका का कहना है कि इससे मौजूदा संकट के दौरान वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने में मदद मिलेगी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed