फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India did not insult Canadian PM Justin Trudeau by Narendra Modi

मोदी के एयरपोर्ट न जाने पर उठी कनाडाई PM ट्रूडो के अपमान की आशंकाएं निराधार

Tue, 20 Feb 2018 12:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
India did not insult Canadian PM Justin Trudeau by Narendra Modi

कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एयरपोर्ट न जाने पर उठी आशंकाओं को सरकार के सूत्रों ने गलत बताया है। दरअसल इससे कनाडा में ऐसी आशंकाएं जताई जाने लगीं कि वहां सिख चरमपंथ बढ़ने के कारण ट्रूडो को अपमानित करने के लिए ऐसा किया गया। बता दें कि इससे पहले दुनियाभर के महत्वपूर्ण नेताओं के स्वागत के लिए मोदी एयरपोर्ट पहुंचते रहे हैं।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर मोदी द्वारा स्वागत न किए जाने से कनाडा में लगाए गए आरोप

सरकार के सूत्रों ने इन आशंकाओं को सिरे से खारिज कर दिया और संकेत दिया कि ट्रूडो के साथ सामान्य राजनयिक प्रोटोकॉल का पालन किया गया। इसके साथ ही कनाडा की ओर से इस बात पर भी आश्चर्य व्यक्त किया गया कि ऐसे दौरों के पहले हिस्से में द्विपक्षीय बैठकों की सामान्य परंपरा से हटकर ट्रूडो की दिल्ली में होने वाली आधिकारिक मुलाकातों को अंत में रखा गया। 
विज्ञापन


खलिस्तानियों के समर्थन को भी बताया गया कारण

सूत्रों का कहना है कि यह काफी असामान्य है कि दौरे पर आने वाले नेता की महत्वपूर्ण बातचीत को दौरे के अंत में रखा जाए। कनाडाई मीडिया में इस बात की भी चर्चा है कि मोदी के गृह राज्य गुजरात के दौरे के दौरान भी भारतीय प्रधानमंत्री ट्रूडो के साथ नहीं गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दौरे के अंत के एक दिन पहले शुक्रवार को ट्रूडो की मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता है। कनाडाई मीडिया की आलोचनाओं को निराधार बताते हुए एक अधिकारी ने कहा कि महत्वपूर्ण नेताओं को लेकर हमारे अपने पैरामीटर हैं। वहीं सूत्रों ने कहा कि ट्रूडो के गुजरात दौरे में ऐसी कुछ भी नहीं था जिसके लिए प्रधानमंत्री की उपस्थिति आवश्यक थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed