{"_id":"68d9caf8e4027454fc0a2357","slug":"india-developing-laboratory-based-technology-to-test-quality-of-snake-antivenom-drugs-save-thousands-of-lives-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोज: भारत अब प्रयोगशाला में परखेगा सर्प विषरोधी दवा की ताकत, हजारों जीवों की बचेगी जान, इंजेक्शन लागत भी घटेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खोज: भारत अब प्रयोगशाला में परखेगा सर्प विषरोधी दवा की ताकत, हजारों जीवों की बचेगी जान, इंजेक्शन लागत भी घटेगी
Mon, 29 Sep 2025 05:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
परीक्षित निर्भय
परीक्षित निर्भय
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 29 Sep 2025 05:25 AM IST
सार
हैदराबाद स्थित सीएसआईआर-सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के वैज्ञानिक ब्लॉकचेन फॉर इम्पैक्ट (बीएफआई) के सहयोग से पारंपरिक जानवरों पर जांच को कम कर इन-विट्रो (प्रयोगशाला आधारित) तकनीक विकसित करना शुरू किया है। यह तकनीक विष के अलग-अलग टॉक्सिन्स पर एंटी वेनम की असरकारक क्षमता को प्रयोगशाला में ही माप सकती है, जिससे जीवित जानवरों पर परीक्षण की जरूरत 50% तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत सर्प विषरोधी दवा की गुणवत्ता परखने के लिए ऐसी प्रयोगशाला आधारित तकनीक विकसित कर रहा है, जिससे हजारों जीवों की जान बच सकेगी।
विज्ञापन
हैदराबाद स्थित सीएसआईआर-सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के वैज्ञानिक ब्लॉकचेन फॉर इम्पैक्ट (बीएफआई) के सहयोग से पारंपरिक जानवरों पर जांच को कम कर इन-विट्रो (प्रयोगशाला आधारित) तकनीक विकसित करना शुरू किया है। यह तकनीक विष के अलग-अलग टॉक्सिन्स पर एंटी वेनम की असरकारक क्षमता को प्रयोगशाला में ही माप सकती है, जिससे जीवित जानवरों पर परीक्षण की जरूरत 50% तक कम हो जाएगी। दरअसल, भारत में बनने वाले सर्प विषरोधी इंजेक्शन की गुणवत्ता जांचने के लिए एक ईडी 50 नामक जांच की जाती है, जिसके लिए हर उत्पादन फैक्टरी में करीब 3,700 चूहों का इस्तेमाल होता है। सीसीएमबी के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. कार्तिकेयन वासुदेवन और ब्लॉकचेन फॉर इम्पैक्ट (बीएफआई) के सीईओ डॉ. गौरव सिंह का कहना है कि यह खोज लागत और जानवर दोनों को बचाने के लिए है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Asia Cup: 'नया भारत कर के दिखाता है'; राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर शाह-जयशंकर तक नेताओं ने दी भारतीय टीम को बधाई
विज्ञापन
लागत और सर्प विष की खपत में आएगी कमी
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस नई तकनीक से एंटीवेनम उत्पादन की लागत में करीब 30% कमी आने का अनुमान है। यही नहीं, परीक्षण में कम मात्रा में विष की जरूरत होगी जिससे सांपों से बार-बार विष निकालने की प्रक्रिया भी घटेगी। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण कदम होगा।
ये भी पढ़ें: Karur Stampede: टीवीके को सार्वजनिक समारोह करने से रोकने की मांग, मद्रास हाईकोर्ट ने याचिका पर की सुनवाई
वैश्विक मानक बनाने की क्षमता
विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले से ही इन-विट्रो टेस्टिंग को अपनाने की सिफारिश कर रहा है लेकिन दुनिया के ज्यादातर देशों में इसे पूरी तरह लागू नहीं किया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर भारत में यह प्रयोग सफल रहा तो इसे वैश्विक मानक बनाया जा सकता है।