{"_id":"5f6faaed8ebc3e9b91746e4a","slug":"india-denmark-signed-agreement-to-increase-cooperation-on-intellectual-property-rights","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीआर में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत-डेनमार्क के बीच करार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईपीआर में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत-डेनमार्क के बीच करार
Sun, 27 Sep 2020 02:53 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 27 Sep 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
भारत-डेनमार्क झंडा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और डेनमार्क ने बीच शनिवार को बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत दोनों देश प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ नीतियों का आदान प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, दोनों पक्ष एमओयू को लागू करने के लिए एक द्विवार्षिक कार्य योजना तैयार करेंगे, जिसमें सहयोग गतिविधियों को पूरा करने के लिए विस्तृत योजना शामिल होगी।
विज्ञापन
एमओयू का उद्देश्य प्रशासन, व्यवसायों और अनुसंधान और शैक्षणिक संस्थानों के बीच आईपी जागरूकता पर सर्वश्रेष्ठ नीतियों, अनुभवों और ज्ञान के आदान-प्रदान के माध्यम से दोनों देशों के बीच आईपी सहयोग को बढ़ाना और प्रशिक्षण कार्यक्रमों, विशेषज्ञों व तकनीकी आदान-प्रदान और सुदूर गतिविधियों में सहयोग करना है।
विज्ञापन
दोनों पक्ष पेटेंट, ट्रेडमार्क, औद्योगिक डिजाइन और भौगोलिक इंडिकेशन के लिए आवेदन के निपटान के लिए प्रक्रियाओं पर सूचना और सर्वश्रेष्ठ नीतियों का भी आदान-प्रदान करेंगे, साथ ही आईपी अधिकारों के संरक्षण, प्रवर्तन और उपयोग के लिए सहयोग करेंगे।