भारत में कोरोना के चार लाख मामले, इस बार सबसे कम सिर्फ सात दिन में ही बढ़े एक लाख मरीज
- महज सात दिन में ही संक्रमितों की संख्या 3 लाख से बढ़कर चार लाख हो गई
- 30 जनवरी को देश कोरोना का पहला मामला सामने आया था
- 18 मई को संक्रमितों की संख्या 1 लाख 326 हुई
- 2 जून को देश में 2 लाख 7 हजार 187 मरीज थे
- 2 से 3 लाख पहुंचने में सिर्फ 11 दिन का समय लगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। वहीं अब देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार लाख के पार हो चुकी है। 20 जून की देर शाम अब भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश बन गया, जहां चार लाख से ज्यादा लोग इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आ गए। 30 जनवरी को देश में संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। इसके 109 दिन बाद मतलब 18 मई को देश में एक लाख मरीज हो चुके थे फिर तो कोविड ने खतरनाक रफ्तार पकड़ी और अगले 15 दिन में यानी 2 जून को संक्रमितों की संख्या 2 लाख पार हो गई। दो लाख से तीन लाख मरीज पहुंचने में 11 दिन लगे। तीन लाख से चार लाख मरीज सबसे तेज महज सात दिन ही लगे। जहां भारत में यह हालात 142 दिन में हुए तो कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देश अमेरिका में 7 अप्रैल को ही चार लाख मरीज हो चुके थे।
कोरोना के तीन लाख मामले: 109 दिन में मिले थे एक लाख मरीज, दो से तीन लाख पहुंचने में मात्र 11 दिन लगे
अमेरिका में सबसे तेज चार लाख मामले हुए
- सर्वाधिक आबादी वाला देश होने के बावजूद भारत टॉप-4 देशों के मुकाबले सबसे धीमी गति से यहां तक पहुंचा। अमेरिका में सबसे तेज 79 दिन में चार लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटव हो गए थे। 19 जनवरी को वहां कोविड का पहला मामला आया था, जिसके 72 दिन बाद दो लाख और उसके सात दिन बाद ही यानी 7 अप्रैल को यह आंकड़ा चार लाख मरीज तक पहुंच गया।
- ब्राजील में 91 दिन में तीन लाख मरीज हुए। 26 फरवरी को यहां कोरोना का पहला मामला आया था और 27 मई को संक्रमितों की संख्या चार लाख पहुंच गई।
- रूस में 101 दिन में चार लाख मरीज हुए। 31 जनवरी को कोरोना का पहला मामला आया दर्ज किया गया था और 31 मई को कुल मरीजों की संख्या चार लाख हो गई।
- वहीं 30 जनवरी को पहला मामला दर्ज होने के बाद भारत 142 दिन बाद तीन लाख के खतरनाक आंकड़ों को छूना वाला चौथा और सबसे धीमा देश बना।
(आंकड़े वर्ल्डोमीटर)
भारत में कोरोना का रिकवरी रेट 54% से ज्यादा
भले ही संक्रमितों का कुल आंकड़ा चार लाख के पार जा चुका हो, लेकिन भारत में आधे से ज्यादा मरीज ठीक भी हो चुके हैं। देश में कोरोना महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2,13,830 हो गई है और कोरोना रोगियों के ठीक होने (रिकवरी) की दर बढ़कर 54.13 प्रतिशत हो गई है, इस समय 1,68,269 सक्रिय मामले चिकित्सीय देख-रेख में हैं।
रविवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 15,413 नए मामले सामने आए हैं और 306 लोगों की मौत हुई है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,10,461 हो गई है, जिनमें से 1,69,451 सक्रिय मामले हैं, 2,27,756 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 13,254 लोगों की मौत हो चुकी है।