कोरोना: बीते 24 घंटे में मिले 40,134 नए कोरोना मरीज, 422 मरीजों की मौत
कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार दूसरे दिन कमी आई है। बीते 24 घंटे में 40,134 नए केस सामने आए हैं , जबकि 422 लोगों की मौत हुई है। तीन दिन पहले कोरोना के आंकड़े 43 हजार के पार पहुंच गए थे।
विस्तार
कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार दूसरे दिन कमी आई है। बीते 24 घंटे में 40,134 नए केस सामने आए हैं , जबकि 422 लोगों की मौत हुई है। तीन दिन पहले कोरोना के आंकड़े 43 हजार के पार पहुंच गए थे, लेकिन शनिवार और रविवार को देश के अधिकांश हिस्सों में पूर्ण लॉकडाउन की वजह से कोरोना के मामले कम हुए हैं। 36,946 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है।राहत की बात है कि नए मामलों में कमी के साथ-साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इसके साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4,13,718, पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार की सुबह यह जानकारी दी।
India reports 40,134 new #COVID19 cases, 36,946 discharges & 422 deaths in last 24 hours as per Union Health Ministry.
विज्ञापन
Total cases: 3,16,95,958
Total discharges: 3,08,57,467
Death toll: 4,24,773
Active cases: 4,13,718
Total Vaccination: 47,22,23,639 (17,06,598 in last 24 hours) pic.twitter.com/9vmuifjBos — ANI (@ANI) August 2, 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 40,134 नए मरीज मिलने के साथ ही संख्या बढ़कर 3,16,95,958 हो गई। वहीं, लगतार दूसरे दिन मौतों की संख्या कम होने से मृतकों की संख्या 4,24,713 हो गई है। इसके अलावा 3,08,57,467 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राहत की बात है कि अभी तक 47,22,23,639 को टीका लगाया जा चुका है।