फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी बोले- वैक्सीन को लेकर भारत के पास अनुभव, हमारे लिए 'स्पीड' के साथ 'सेफ्टी' जरूरी

Tue, 24 Nov 2020 03:35 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 24 Nov 2020 03:35 PM IST
खास बातें

देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और वैक्सीन की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य प्रतिनिधियों संग डिजिटल माध्यम से बैठक की। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से 1000 और आईसीयू बेड की मांग की। वहीं, लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत कोरोना मृत्यु दर और रिकवरी रेट के मामले में दुनियाभर में बेहतर स्थिति में है। 

विज्ञापन
India Coronavirus Latest News Update PM Modi meet through video conferencing with states CM to review the situation of Covid19
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:35 PM, 24-Nov-2020

कोरोना टीकों का विकास अंतिम चरण में

पीएम मोदी ने कहा, कोरोना टीकों का विकास अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर अंतिम चरण में है। हालांकि, अभी भी हमारे पास कुछ सवालों के निश्चित उत्तर नहीं हैं। हालांकि, हम सभी संभावनाओं के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अंतिम रोल आउट निर्णय राज्यों के परामर्श से लिया जाएगा।
03:35 PM, 24-Nov-2020

कोरोना वैक्सीन से जुड़ा अभियान, नेशनल कमिटमेंट

पीएम मोदी ने कहा, कोरोना वैक्सीन से जुड़ा भारत का अभियान अपने हर देशवासी के लिए एक तरह से नेशनल कमिटमेंट की तरह है। देश में इतना बड़ा टीकाकरण अभियान स्मूद हो, सिस्टमैटिक और सही प्रकार से चलने वाला हो, ये केंद्र और राज्य सरकार सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
03:33 PM, 24-Nov-2020

वैक्सीन प्राथमिकता के आधार पर लगाई जाएगी

प्रधानमंत्री ने कहा, वैक्सीन प्राथमिकता के आधार पर किसे लगाई जाएगी, ये भी राज्यों के साथ मिलकर तय किया जाएगा। हर राज्य के सुझाव का इसमें बहुत महत्व होगा। क्योंकि आखिरकार उनको अंदाजा है कि उनके राज्यों में ये कैसे होगा।

 
03:32 PM, 24-Nov-2020

भारत की वैक्सीन हर वैज्ञानिक कसौटी पर उतरेगी खरी

पीएम मोदी ने कहा, भारत जो भी वैक्सीन अपने नागरिकों को देगा, वो हर वैज्ञानिक कसौटी पर खरी होगी। जहां तक वैक्सीन के वितरण की बात है, तो उसकी तैयारी भी आप सभी राज्यों के साथ मिलकर की जा रही है। उन्होंने कहा, राज्यों को अब कोल्ड स्टोरेज क्षमता बढ़ाने के लिए पूर्ण प्रवाह में काम करना चाहिए। हम जल्द ही राज्य सरकार के साथ चर्चा में एक विस्तृत योजना तय करेंगे। राज्य, जिले और यहां तक कि ब्लॉक स्तरों पर कार्य बलों को शुरू करने की आवश्यकता है।
03:30 PM, 24-Nov-2020

भारत के पास वैक्सीन को लेकर दुनिया से बेहतर अनुभव

प्रधानमंत्री ने कहा, वैक्सीन को लेकर भारत के पास जैसा अनुभव है, वो दुनिया के बड़े बड़े देशों के पास भी नहीं है। हमारे लिए जितनी जरूरी स्पीड है, उतनी ही सुरक्षा भी है। उन्होंने कहा, कोरोना की लड़ाई की शुरुआत से ही हमने एक-एक देशवासी का जीवन बचाने को प्राथमिकता दी है। अब वैक्सीन आने के बाद भी हमारी प्राथमिकता होगी कि सभी तक वैक्सीन पहुंचे।
03:28 PM, 24-Nov-2020

वैक्सीन को लेकर काम जारी है

पीएम मोदी ने कहा, हम सभी को पहले से भी अधिक जागरूक रहने की जरुरत है। हमें ट्रांसमिशन को कम करने के लिए आने प्रयासों को और गति देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, हमारी टीम टीके के संबंध में भारतीय डेवलपर्स और निर्माताओं के साथ लगातार काम कर रही है। हम वैश्विक नियामकों, अन्य देशों के संस्थानों, बहु-राष्ट्रीय संस्थानों और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ रीयलटाइम संचार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:27 PM, 24-Nov-2020

कोरोना जांच को बढ़ाने पर देना होना जोर

कोरोना जांच को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा, आरटी-पीसीआर परीक्षणों की संख्या में वृद्धि होनी चाहिए और अलग-अलग रोगियों की निगरानी के लिए उन्हें बेहतर उपचार सुनिश्चित करना होगा। ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी बेहतर तरीके से सुसज्जित होने चाहिए।
03:24 PM, 24-Nov-2020

वायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाना होगा तेजी से कदम

प्रधानमंत्री ने कहा, हमें वायरस के फैलने को कम करने के अपने प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है। परीक्षण, पुष्टि, संपर्क ट्रेसिंग और डाटा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। हमें सकारात्मकता दर को कम से कम 5 फीसदी तक लाने की जरूरत है।
03:22 PM, 24-Nov-2020

चौथे स्तर पर लोगों ने बरती लापरवाही

पीएम मोदी ने कहा, चौथे चरण में जब रिकवरी दर में वृद्धि हुई, तो लोगों ने सोचा कि वायरस कमजोर हो गया है और अब प्रभावी नहीं है। इससे इस स्तर पर लापरवाही हुई है। 
03:20 PM, 24-Nov-2020

कोरोना को लेकर अधिक गंभीर और सतर्क हुए

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, पहले चरण में अपार भय, दूसरे चरण में बहुत संदेह और सामाजिक अलगाव। लेकिन तीसरे चरण में, लोगों ने अब सही कदम उठाना और समझना शुरू कर दिया है। लोग कोरोना के बारे में अधिक गंभीर और सतर्क हो गए।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed