फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india coronavirus daily cases as on 5 february 12408 and 120 new deaths in last 24 hours

Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में सामने आए 12,408 नए मरीज, 120 लोगों ने गंवाई जान

Fri, 05 Feb 2021 01:23 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 05 Feb 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
india coronavirus daily cases as on 5 february 12408 and 120 new deaths in last 24 hours
भारत में कोरोना के दैनिक मामले - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी और गिरावट का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,408 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 120 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को मामलों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,408 नए दैनिक मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1.08 करोड़ के पार चली गई है। अब देश में कोविड-19 से कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,08,02,591 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार ठीक होने वाले मरीजों की दर 97.16 फीसदी और मौत की दर 1.43 फीसदी है।
विज्ञापन

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की ही बात करें तो पिछले 24 घंटे में 120 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जिसके बाद देश में कोविड-19 से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,54,823 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मृतकों में 70 प्रतिशत वह लोग थे जो पहले से किसी रोग से पीड़ित थे। कोविड-19 से मरने वाले 120 मरीजों में से 46 महाराष्ट्र, 17 केरल से तथा दिल्ली और पंजाब के 7-7 लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में देश में 15,853 लोग इस वायरस को हरा कर अपने घर वापस लौटे हैं। दैनिक स्वस्थ मरीजों की संख्या में इजाफा होने की वजह से कोविड-19 के सक्रिय मामले लगातार गिर रहे हैं। मौजूदा समय में देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,51,460 हो गई है, इन लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। आंकड़ों के अनुसार, ये संक्रमण के कुल मामलों का 1.40 फीसदी हैं।

टीकाकरण अभियान की बात करें तो, देश में अब तक 49,59,445 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लग चुका है। 16 जनवरी से देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी और अब तक करीब 50 लाख लोगों को टीका लग चुका है। देश भर में स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन श्रमिकों का टीकाकरण करने के लिए 1,239 निजी अस्पतालों का और 5,912 सरकारी अस्पतालों का उपयोग कर रहे हैं।


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार चार फरवरी तक 19,99,31,795 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से गुरुवार को 7,15,776 नमूनों की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed